क्या है फ्लैश फ्लड? बारिश के दिनों में कितना है खतरनाक; IMD ने जारी की चेतावनी
Flash Flood: दिल्ली, मुंबई सहित देशभर के तमाम हिस्सों में जमकर मॉनसूनी (Monsoon Rains) बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों के हालात तो मूसलाधार बारिश की वजह से बद से बदतर होते जा रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने की घटना दर्ज की गई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में झारखंड के कुछ पहाड़ी इलाकों में संभावित फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है तो चलिए ऐसे में समझते हैं कि आखिर फ्लैश फ्लड होता क्या है।

फ्लैश फ्लड क्या है?
फ्लैश फ्लड मानवीय आपदा नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदा है। दरअसल, जब बेहद कम समय में अचानक किसी एक स्थान पर पानी का स्तर तेजी से बढ़ जाए तो इसे फ्लैश फ्लड कहा जाता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

अचानक बढ़ता है पानी का जलस्तर
फ्लैश फ्लड और बादल का फटना एक ही है। इसे आप इस तरह समझ सकते हैं कि किसी स्थान पर पानी की टंकी पलट जाए तो अचानक एक साथ पानी आता है। ठीक ऐसे ही फ्लैश फ्लड में होता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

हो सकती है भारी तबाही
फ्लैश फ्लड की वजह से जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। इमारतें, सड़कें, पुल इत्यादि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में फ्लैश फ्लड विनाशकारी हो सकता है, क्योंकि पहाड़ों में ढलान की वजह से पानी तेजी से बहता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

कब होती है फ्लैश फ्लड की घटना
आमतौर पर फ्लैश फ्लड की घटना उस वक्त होती है जब जमीन पानी को सोख नहीं पाती है। बारिश के दिनों में ऐसी घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती है। मूसलाधार बारिश की वजह से जमीन अतिरिक्त पानी को सोख नहीं पाती है। ऐसे में पानी एकजुट होकर तेजी से बहता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

IMD ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने झारखंड के पहाड़ी इलाकों में फ्लैश फ्लश की चेतावनी जारी की है। वहीं, झारखंड सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण प्रशासन अलर्ट पर है और तत्परता से काम कर रहा है। (प्रतीकात्मक फोटो)

Kasganj-Etah Rail Line: 2 जिले 20 गांव 3 नए रेलवे स्टेशन, UP में बिछने वाली है नई रेल लाइन, किसानों की हो जाएगी चांदी

IPL 2025 में कौन है सबसे महंगा कोच, ये है सबकी सैलरी

Navratri 2025 Color List: नवरात्रि के किस दिन पहने कौन सा रंग? चैत्र नवरात्रि से पहले यहां देखें नौं दिनों के लिए रंगों की पूरी लिस्ट और लेटेस्ट कुर्तियों की डिजाइन

बिस्तर पर जाने से पहले कर लें ये 4 काम, लेटते ही बंद हो जाएंगी आंखें, आएगी एकदम गहरी नींद

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

'आतिशी जी मेरी बहन हैं, भाई नहीं'...प्रवेश वर्मा के इस बयान के बाद विधानसभा में छिड़ा संग्राम हुआ खत्म

IPL 2025 की नीलामी में नहीं मिला था खरीदार, हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी से प्लेयर ने मचाया हाहाकार

Times Now Summit 2025: सिंगर नहीं एक्टर बनना चाहते थे मोहित चौहान, ऐसे टूटा था सपना

Times Now Summit 2025: इस सिंगर को अपना गुरु मानते हैं मोहित चौहान, इंडिया को लेकर कही ये बात

Bihar Board 10th Result 2025 Marksheet: यहां से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited