RBI Withdraw 2000 Note: क्या है RBI की क्लीन नोट पॉलिसी, जिसके तहत 2000 के नोट होंगे वापस
RBI Withdraw 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट वापस लेने का फैसला किया है। आरबीआई ने अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत यह फैसला किया है। नोट बदलने के लिए 30 सितंबर 2023 तक की डेडलाइन भी तय कर दी गई है। आरबीआई ने बैंकों से कहा कि वो तत्काल प्रभाव से 2000 के नोटों को जारी न करे। हालांकि अभी 2000 के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने कहा है कि नोट बदलने की इस पूरे प्रोसेस को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए 2000 के नोटों को जमा करने और बदलने के लिए चार महीने से ज्यादा का समय दिया गया है।


आज क्यों है क्लीन नोट पॉलिसी की चर्चा
आज की तारीख में क्लीन नोट पॉलिसी की चर्चा इसलिए हो रही है कि इसी के तहत आरबीआई ने 19 May 2023 को 2000 के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया है। इस नोट को वापस करने के लिए एक समयसीमा 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है।


क्या है क्लीन नोट पॉलिसी
आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत जारी नोटों को वापस लिया जाता है। इसे जाली नोटों के सर्कुलेशन पर लगाम लाने के उद्देश्य से लाया गया था। इसके कुछ अच्छे प्रभाव भी दिखे हैं, तो थोड़ा संकट भी इस पॉलिसी के लागू करने के बाद देखा गया है।
कब आई थी क्लीन नोट पॉलिसी
क्लीन नोट पॉलिसी सन् 1988 में लाई गई थी। असली नोटों को सर्कुलन में बनाए रखने में आरबीआई की यह पॉलिसी काफी मददगार है। डिजिटल पेमेंट के आने के बाद इसमें सुधार किया गया और अक्टूबर 2018 में आरबीआई नई क्लीन नोट पॉलिसी लेकर आई।
पहले भी आरबीआई कर चुकी है इसका इस्तेमाल
इस पॉलिसी का इस्तेमाल समय-समय पर आरबीआई करती रही है। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद से कई बार नोटों को इसी कानून के तहत वापस मंगवाया है।
होती रही है आलोचना
क्लीन नोट पॉलिसी की आलोचना भी होती रही है। इसके तहत जब मार्केट से नोटों को वापस मंगाया जाता है तो कई बार नकदी का संकट भी पैदा हो गया है। साथ ही इसके तहत लिए गए फैसले से गरीब तबके पर ज्यादा असर देखा गया है।
OMG: शख्स के पेट में उग आया था मटर का पौधा, जानिए फिर डॉक्टरों ने क्या किया
स्किन के लिए जादू है ये दाल, लगाते ही माधुरी-दीपिका जैसी दमकेगी त्वचा
भारत में कर्क रेखा को दो बार काटने वाली नदी कौन सी है, जानें कितनी है इसकी लंबाई
तपती धूप में भी होगा ठंडा ठंडा कूल कूल का ऐहसास, बस इस जूस का करें सेवन, हाइड्रेटे और एनर्जी से भरा रहेगा शरीर
72 भारतीय रक्षा कर्मियों ने सद्गुरु के ईशा योग केंद्र में हठ योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण पूरा किया
Who Won Yesterday IPL Match (1 April 2025), LSG vs PBKS: कल का मैच कौन जीता? Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में पंजाब ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, लोकसभा में आज जबकि राज्यसभा में कल होगी चर्चा
Malaysia Pipeline Blast: मलेशिया में फटी गैस पाइपलाइन, 145 लोग झुलसे; 190 घर क्षतिग्रस्त
Cat Video: अपनी जिंदगी में पहली बार कछुआ देख बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, आपको भी यकीन नहीं होगा
गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से MBA स्टूडेंट ने लगाई छलांग, खुदकुशी की वजह आ गई सामने
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited