अंतरिक्ष में कब होगा अपना स्पेस स्टेशन और चांद पर कब जाएंगे हम? नोट कर लो ये दो तारीख
अब वह दौर खत्म हो गया है जब अंतरिक्ष के नाम पर लोग NASA को ही जानते थे। बीते कुछ सालों में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को उम्मीद भरी नजरों से देखा जाता है। भारत ने चांद और सूरज पर अपने मिशन भेजे हैं। अब अगली योजना अंतरिक्ष में खुद को स्पेस स्टेशन स्थापित करने और चांद पर इंसानों को भेजने का है।
चांद और सूरज तक पहुंच चुका है भारत
भारत अब चांद और सूरज तक पहुंच चुका है। चंद्रयान-3 के जरिए भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच गया था। तो आदित्य एल 1 के जरिए भारत ने सूरज का अध्ययन करने के लिए भी एक मिशन भेजा है।
गगनयान की तैयारी
भारत अब नासा के सहयोग से दो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेज रहा है। ये दोनों यात्री इंटरनेशन स्पेस स्टेशन की यात्रा करेंगे।
भारत की अगली योजना
वैसे तो इसरो अगले कुछ सालों में कई मिशन पर काम कर रहा है, लेकिन दो मिशन काफी महत्वूर्ण हैं। पहला स्पेस स्टेशन और दूसरा चांद पर मानव मिशन।
स्पेस स्टेशन की क्या है प्लानिंग
भारत अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसका लक्ष्य 2035 तक रखा गया है।
अभी हैं सिर्फ दो स्पेस स्टेशन
अभी सिर्फ दो ही स्पेस स्टेशन हैं। एक इंटरनेशन स्पेस स्टेशन और दूसरा चीन का।
चांद पर इंसानी मिशन
भारत की एक योजना चांद पर इंसानों को भेजने की भी है। इसे पूरा करने का लक्ष्य 2040 तक रखा गया है।
LSG के नए कप्तान की रेस में ये तीन खिलाड़ी, एक ही टीम के सभी खिलाड़ी
मिलिए पूर्व IAS मोहिंदर सिंह से, जानें किस बैच के अधिकारी, अलीशान कोठी से मिले 12 करोड़ के हीरे
घर में केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु नियम
IQ Test: बीरबल के फूफा भी अब तक नहीं ढूंढ़ पाए 808, खोजने में हालत हो गई पतली, क्या आपको दिखा ?
इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों की झड़ी लगाने वाले बल्लेबाज, अंतिम नाम सबसे खतरनाक
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited