किन देशों में पैदा होता है चीते जैसी फुर्ती देने वाला फल लुकुमा

आज हम जिस फल की बात कर रहे हैं उसका नाम लुकुमा (Lucuma) है। इंसानों द्वारा इस फल का इस्तेमाल 2000 से ज्यादा वर्षों से किया जा रहा है। इस फल का उपयोग इंका सभ्यता में खूब होता था, यही कारण है कि इस फल को इंकाज का सोना (Inca's Gold) भी कहा जाता है। लुकुमा में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यही कारण है कि यह इंसान को चीते जैसी फुर्ती देता है। चलिए जानते हैं आखिर लुकुमा की पैदावार कहां होती है -

किसानों के लिए फसल बीमा है लुकुमा
01 / 06

किसानों के लिए फसल बीमा है लुकुमा

लुकुमा फल एंडीज क्षेत्र का फल है। इसका मतलब है कि एंडीज पर्वतमाला (Andeas Hill) जिन देशों में है, वहां पर इसकी पैदावार बड़ी मात्रा में होती है। इस फल को लुकुमा नाम से तो जाना ही जाता है, इसके पेड़ को लुकुमो (Lucumo) और लुग्मा (Lugma) नाम से जाना जाता है। लुकुमा को मुसीबत के समय का भोजन भी कहा जाता है। आमतौर पर जब फसल नहीं होती या फसल को किसी कारण नुकसान हो जाता है तो लुकुमा किसानों के लिए एक तरह का फसल बीमा की तरह है। पहले इस फल का उपयोग सिर्फ दक्षिण अमेरिकी देशों तक ही सीमित था, लेकिन इसके फायदों को देखते हुए अब दुनियाभर में फल, इसका पाउडर और अन्य उत्पाद मिल जाते हैं।और पढ़ें

चिली में होता है लुकुमा
02 / 06

चिली में होता है लुकुमा

शरीर को चीते जैसी फुर्ती देने वाला लुकुमा फल दक्षिण अमेरिकी देश चिली में पैदा होता है। यहां पर इसे लुकुमा नाम से ही जाना जाता है और यही नाम दुनियाभर में मशहूर है। लुकुमा फल के पेड़ को चिली में लुकुमो कहते हैं।

इक्वाडोर का लुग्मा
03 / 06

इक्वाडोर का लुग्मा

लुकुमा के पड़ को इक्वाडोर में लुग्मा नाम से जाना जाता है। यह पेड़ ऊंचे एंडीज पर्वतों में होते हैं। इसके पेड़ बढ़ने और फलों के लिए वहां का वातावरण बहुत अच्छा होता है। चिली और इक्वाडोर के अलावा यह फल पेरू में भी होता है।

घर के आंगन में पेड़
04 / 06

घर के आंगन में पेड़

इक्वाडोर और पेरू के घरों में पारंपरिक तौर पर लुकुमा का पेड़ वैसे ही होता है, जैसे भारतीय घरों में नारंगी या नींबू का पेड़ होता है। लेकिन पारंपरिक तौर पर यह बाजारों में आसानी से उपलब्ध नहीं होता था क्योंकि इसको बच्चों को खिलाने या मुर्गियों के चारे के रूप में किया जाता था।

चिली का लुकुमा ज्यादा स्वादिष्ट
05 / 06

चिली का लुकुमा ज्यादा स्वादिष्ट

इक्वाडोर और पेरू के मुकाबले चिली में पैदा होने वाला लुकुमा ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होता है। यही कारण है कि चिली का लुकुमा ज्यादा मशहूर है और इसकी खेती भी ज्यादा होती है। इसके पल्प और पाउडर का कई तरह से इस्तेमाल होता है।

आइक्रीम में भी लुकुमा
06 / 06

आइक्रीम में भी लुकुमा

चिली के लुकुमा के पल्प और पाउडर का इस्तेमाल आईस्क्रीम, योगर्ट, मिल्क शेक्स, केक, बिस्किट, बेबी फूड और शराब के फ्लेवर के तौर पर भी होता है। एक खाद्य सामग्री के रुप में लुकुमा ऑलराउंडर की तरह है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited