किन देशों में पैदा होता है चीते जैसी फुर्ती देने वाला फल लुकुमा
आज हम जिस फल की बात कर रहे हैं उसका नाम लुकुमा (Lucuma) है। इंसानों द्वारा इस फल का इस्तेमाल 2000 से ज्यादा वर्षों से किया जा रहा है। इस फल का उपयोग इंका सभ्यता में खूब होता था, यही कारण है कि इस फल को इंकाज का सोना (Inca's Gold) भी कहा जाता है। लुकुमा में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यही कारण है कि यह इंसान को चीते जैसी फुर्ती देता है। चलिए जानते हैं आखिर लुकुमा की पैदावार कहां होती है -

किसानों के लिए फसल बीमा है लुकुमा
लुकुमा फल एंडीज क्षेत्र का फल है। इसका मतलब है कि एंडीज पर्वतमाला (Andeas Hill) जिन देशों में है, वहां पर इसकी पैदावार बड़ी मात्रा में होती है। इस फल को लुकुमा नाम से तो जाना ही जाता है, इसके पेड़ को लुकुमो (Lucumo) और लुग्मा (Lugma) नाम से जाना जाता है। लुकुमा को मुसीबत के समय का भोजन भी कहा जाता है। आमतौर पर जब फसल नहीं होती या फसल को किसी कारण नुकसान हो जाता है तो लुकुमा किसानों के लिए एक तरह का फसल बीमा की तरह है। पहले इस फल का उपयोग सिर्फ दक्षिण अमेरिकी देशों तक ही सीमित था, लेकिन इसके फायदों को देखते हुए अब दुनियाभर में फल, इसका पाउडर और अन्य उत्पाद मिल जाते हैं।

चिली में होता है लुकुमा
शरीर को चीते जैसी फुर्ती देने वाला लुकुमा फल दक्षिण अमेरिकी देश चिली में पैदा होता है। यहां पर इसे लुकुमा नाम से ही जाना जाता है और यही नाम दुनियाभर में मशहूर है। लुकुमा फल के पेड़ को चिली में लुकुमो कहते हैं।

इक्वाडोर का लुग्मा
लुकुमा के पड़ को इक्वाडोर में लुग्मा नाम से जाना जाता है। यह पेड़ ऊंचे एंडीज पर्वतों में होते हैं। इसके पेड़ बढ़ने और फलों के लिए वहां का वातावरण बहुत अच्छा होता है। चिली और इक्वाडोर के अलावा यह फल पेरू में भी होता है।

घर के आंगन में पेड़
इक्वाडोर और पेरू के घरों में पारंपरिक तौर पर लुकुमा का पेड़ वैसे ही होता है, जैसे भारतीय घरों में नारंगी या नींबू का पेड़ होता है। लेकिन पारंपरिक तौर पर यह बाजारों में आसानी से उपलब्ध नहीं होता था क्योंकि इसको बच्चों को खिलाने या मुर्गियों के चारे के रूप में किया जाता था।

चिली का लुकुमा ज्यादा स्वादिष्ट
इक्वाडोर और पेरू के मुकाबले चिली में पैदा होने वाला लुकुमा ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होता है। यही कारण है कि चिली का लुकुमा ज्यादा मशहूर है और इसकी खेती भी ज्यादा होती है। इसके पल्प और पाउडर का कई तरह से इस्तेमाल होता है।

आइक्रीम में भी लुकुमा
चिली के लुकुमा के पल्प और पाउडर का इस्तेमाल आईस्क्रीम, योगर्ट, मिल्क शेक्स, केक, बिस्किट, बेबी फूड और शराब के फ्लेवर के तौर पर भी होता है। एक खाद्य सामग्री के रुप में लुकुमा ऑलराउंडर की तरह है।

सुरेश रैना ने बताया कौन है IPL 2025 की सबसे मजबूत टीम

मध्य प्रदेश में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, CM मोहन यादव ने बता दिया पूरा प्लान; हर 200 KM में होगी ये सुविधा

पिछले 1.5 साल से आमिर खान छुप-छुपकर लड़ा रहे थे गौरी स्प्रेट से इश्क, सिर्फ इन 7 लोगों से मिलवाया था

कनाडा में AI कोर्स करने के लिए देखें टॉप-4 यूनिवर्सिटीज, एक भी लिया एडमिशन तो सेट है करियर

Uttarakhand: अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, CM आवास में समृद्धि और एकता के हुए दर्शन

Hori Khele Raghuveera Lyrics: होली खेले रघुवीरा अवध में... होली के रंग में भांग-सा नशा घोल देता है का ये फिल्मी गाना, यहां देखें 'होली खेले रघुवीरा' लिरिक्स इन हिंदी

Bhang Pakora Recipe: भांग के पकौड़े खाकर मिजाज होगा मस्त, नोट करे होली स्पेशल भांग के पकौड़े की आसान रेसिपी, 100% क्रिस्पी होने की है गारंटी

Happy Holi Wishes Images in Bhojpuri: हमर कलर सबसे चटकार होई.... भोजपुरी में आपन लोग के दीं होली के शुभकामना, कहीं हैप्पी होली बा..

कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को बताया 'पाखंडी', कहा- मुख्यमंत्री वाकयुद्ध का ले रही हैं आनंद

INDM vs AUSM Highlights: ऑस्ट्रेलिया को 94 रन से हराकर फाइनल में सचिन की इंडिया मास्टर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited