चाय की नगरी कहलाता है भारत का ये शहर, इन देशों में होता है सबसे अधिक निर्यात
भारत में 7000 से अधिक शहर हैं। कई शहरों को उनकी खासियत के आधार पर उपनाम दिया गया है। किसी को लाइट सिटी तो किसी को ब्लू सिटी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसा कौन सा शहर है, जो चाय के लिए प्रसिद्ध है। आइए आपको बताएं -

भारत में चाय पीने वाले लोगों की कमी नहीं है। चाय लवर्स से कभी भी कुछ पीने के लिए पूछा जाए तो उनका जवाब चाय ही होता है। दिन हो या रात, गर्मी हो या सर्दी, जुकाम हो या सिर दर्द चाय लवर्स के लिए चाय ही एकमात्र उपाय है। गली-नुक्कड़, शहर, गांवों और कस्बों में आपको जगह-जगह एक चाय की दुकान और वहां चाय पीते लोग दिख जाएंगे। ऐसा कोई ही घर होगा जहां चाय नहीं पी जाती होगी। ड्रिंक्स की बात की जाए तो चाय भारतीयों की पहली पसंद है। चाय के साथ लोगों का रिश्ता सदियों पुराना है। मन को शांत करने के लिए और थकान मिटाने के लिए लोग चाय का ही सेवन करते हैं।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को चाय की नगरी के रूप में जाना जाता है। आइए आज आपको इस शहर और इसकी खासियत के बारे में बताएं -

चाय नगरी
भारत में चाय नगरी के रूप से असम के डिब्रूगढ़ शहर को जाना जाता है। भारत में चाय के उत्पादन में डिब्रूगढ़ एक अहम भूमिका निभाता है।

क्यों कहा जाता है चाय नगरी
अब सवाल ये उठता है कि डिब्रूगढ़ को चाय की नगरी के रूप में क्यों जाना जाता है? बता दें कि इस शहर की भौगोलिक स्थिति और वातावरण चाय के उत्पादन के लिए बेस्ट है। यही कारण है कि भारत के कुल उत्पादन में सबसे अधिक चाय उत्पादन होता डिब्रूगढ़ में होता है।

देश का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य
असम के बाद पश्चिम बंगाल देश में दूसरे स्थान पर चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यहां सबसे बेहतरीन चाय दार्जिलिंग की मानी जाती है।

इतने देशों में होता है निर्यात
जानकारी के अनुसार, भारत में जितनी भी चाय का उत्पादन किया जाता है, उसमें करीब 80 प्रतिशत चाय का उपयोग घरेलू स्तर पर किया जाता है। वहीं करीब 10 से 20 प्रतिशत चाय का निर्यात 25 से अधिक देशों में किया जाता है।

इन देशों में चाय का सबसे अधिक निर्यात
जैसा की आपको बताया कि भारत के उत्पादन की 10 से 20 प्रतिशत चाय का निर्यात बाहरी देशों में किया जाता है। इन देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान, रूस, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात प्रमुख हैं।

जानिए एक पोस्ट का कितना करोड़ लेते हैं कोहली, जहां आप रील में बर्बाद करते हैं घंटो

Stars Spotted Today: साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं जाह्नवी कपूर, तमन्ना-मलाइका के लुक ने खींचा ध्यान

श्रीलंका को मिला नया सुपरस्टार, दो पारियों में जड़ दिए दो शतक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कौन करेंगे जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस

10वीं पास के लिए इस हफ्ते की टॉप 5 सरकारी नौकरी, घर बैठे तुरंत करें अप्लाई

Delhi Monsoon: दिल्ली में क्यों नहीं हो रही मानसून की एंट्री, IMD ने बताई वजह; जानें कब बरसेंगी राहत की बूंदें

5 साल के अंतराल के बाद भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा 'कैलाश मानसरोवर यात्रा' पर

ईरान-इजरायल में जारी रहेगा 'ऑपरेशन सिंधू', 14 फ्लाइटों से 3400 से ज्यादा भारतीयों की हुई वतन वापसी; MEA ने दी एक-एक जानकारी

विकास का प्रतीक बना गाजियाबाद... कभी था अपराध का गढ़, अब दुनिया के टॉप 50 शहरों में शामिल: CM योगी

Indus Waters Treaty: 'पाकिस्तान के पत्रों से सिंधु जल संधि पर भारत का रुख नहीं बदलेगा...' बोले जल शक्ति मंत्री
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited