दुनिया का इकलौता मेट्रो स्टेशन, जिसकी गहराई में आसानी से डूब जाएगा कुतुब मीनार
Deepest Metro Stations in The World: दुनिया में एकमात्र ऐसा मेट्रो स्टेशन है, जिसकी गहराई में कुतुब मीनार भी आसानी से डूब सकता है। ये मेट्रो स्टेशन किस देश में है, उसका नाम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपने सोचा भी नहीं होगा कि इस देश में दुनिया का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन हो सकता है।

किस देश में है सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन
दुनियाभर में करोड़ो लोग मेट्रो से सफर करते हैं। मेट्रो से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशना आसान नहीं होता। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 5 सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन (Deepest Metro Stations in The World) किन-किन देशों में स्थित हैं?

लंदन में भी है गहरा मेट्रो स्टेशन
दुनिया के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन की लिस्ट में यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में स्थित लंदन अंडरग्राउंड - हैम्पस्टेड मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। इस मेट्रो स्टेशन की गहराई 190 फीट है, जो विश्व का 5वां सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है।

अमेरिका में कितना गहरा मेट्रो स्टेशन?
लंदन से भी गहरा मेट्रो स्टेश संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। पोर्टलैंड लाइट रेल - वाशिंगटन पार्क मेट्रो स्टेशन की गहराई 259 फीट है। जो दुनिया का चौथा सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है।

दुनिया का तीसरा सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन
विश्व के तीसरे सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन की गहराई 282 फीट है। सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो - एडमिरलटेस्काया (Saint Petersburg Metro - Admiralteyskaya) रूस में स्थित है।

यूक्रेन में है दुनिया का दूसरा सबसे गहरा मेट्रो
दुनिया के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन की सूची में यूक्रेन का दूसरा स्थान है। इस देश की राजधानी में स्थित कीव मेट्रो - आर्सेनलना (Kiev Metro - Arsenalna) की गहराई 346 फीट है।

इस मेट्रो स्टेशन में डूब जाएगा कुतुब मीनार
उत्तर कोरिया में दुनिया का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। इस मेट्रो स्टेशन की गहराई इतनी है कि इसमें कुतुब मीनार भी डूब जाएगा। दुनिया के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन प्योंगयांग मेट्रो (Pyongyang Metro) की गहराई 360 फीट है।

पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, वरना दर्द से कराहते हुए गुजरेगा पूरा दिन

Top 7 TV Gossips: एकता कपूर ने 'नागिन 7' की कास्टिंग पर लगाई मुहर, हनबोक पहन खूबसूरत लगीं हिना खान

वानखेड़े में रोहित के नाम का स्टैंड, हिटमैन की भावुक करने वाली प्रतिक्रिया आई सामने

छोटी ब्रेस्ट के लिए बेस्ट हैं ऐसे स्लीवलेस ब्लाउज, देखें SLEEVELESS BLOUSE के 6 ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन

Jhanak की रद्दी कहानी से पल्ला झाड़ बैठे TV के ये 7 स्टार्स, गिरती टीआरपी देख झट से इग्नोर किया ऑफर

Udaipur: नींबू के विवाद में चला धारदार हथियार, स्थिति संभालने में लगी चार थानों की पुलिस; इलाके में तनाव

The Raja Saab Teaser: आखिरकार रिलीज हो रहा है प्रभास की फिल्म का टीजर, मेजदार कॉमेडी के लिए हो जाइए तैयार

रोहित शर्मा के नाम हुआ वानखेड़े स्टेडियम का एक स्टैंड, हिटमैन ने इस पल को बताया अकल्पनीय

जिस खबर का हवाला दे शेखी बघार रहे थे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, उसका पाक अखबार ने कर दिया Fact Check

बिहार गवर्नमेंट का बड़ा फैसला, गया जिले का बदला नाम; राज्य कर्मियों का बढ़ा DA; जानें पिटारे से क्या-क्या निकला?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited