दुनिया में किस देश के पास सबसे ज्यादा न्यूक्लियर सबमरीन, 6 देशों के खास क्लब में क्या भारत भी शामिल?

Nuclear Submarine Powered Nations: आज के दौर में युद्ध सिर्फ धरती और आकाश पर ही नहीं, जल में भी लड़ा जाता है। इसके लिए जल सीमा की सुरक्षा भी बहुत जरूरी हो गई है। इसी के मद्देनजर दुनिया के कुछ प्रमुख देशों ने परमाणु पनडुब्बी यानी न्यूक्लियर सबमरीन का निर्माण करते हुए इन्हें तैनात किया है। दुनिया के सिर्फ 6 देशों के पास ही न्यूक्लियर सबमरीन है और इनमें भारत भी शामिल है। आइए जानते हैं किस देश के पास सबसे ज्यादा और किसके पास सबसे कम न्यूक्लियर सबमरीन है।

शीत युद्ध के दौरान पहली बार दिखीं परमाणु पनडुब्बियां
01 / 07

​शीत युद्ध के दौरान पहली बार दिखीं परमाणु पनडुब्बियां​

दुनिया का पहली बार परमाणु पनडुब्बियों से परिचय शीत युद्ध के दौरान हुआ था और इसने वैश्विक रक्षा परिदृश्य को नाटकीय रूप से बदल दिया था। अमेरिका ने 1954 में दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी यूएसएस नॉटिलस को लॉन्च किया था। ये पनडुब्बियां परमाणु रिएक्टरों द्वारा संचालित होती हैं, जिससे उन्हें सतह पर आए बिना लंबे समय तक पानी के नीचे रहने की ताकत मिलती है।

अमेरिका के पास 66 परमाणु पनडुब्बियां
02 / 07

​अमेरिका के पास 66 परमाणु पनडुब्बियां​

आज दुनिया में सिर्फ 6 देशों के पास परमाणु पनडुब्बियां हैं और इसमें पहले नंबर पर अमेरिका है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के प्रकाशन द मिलिट्री बैलेंस के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका के पास सबसे अधिक 66 न्यूक्लियर सबमरीन हैं।

दूसरे नंबर पर रूस  31 न्यूक्लियर सबमरीन
03 / 07

दूसरे नंबर पर रूस, 31 न्यूक्लियर सबमरीन

अमेरिका के बाद उसके पुराने प्रतिद्वंदी रूस का नंबर आता है। लेकिन दोनों देशों के पास परमाणु सबमरीन का अंतर काफी ज्यादा है। इस मामले में रूस, अमेरिका से काफी पीछे छूट गया है। अमेरिका के 66 के मुकाबले रूस के पास 31 न्यूक्लियर सबमरीन हैं।

12 न्यूक्लियर सबमरीन के साथ चीन नंबर 3
04 / 07

​12 न्यूक्लियर सबमरीन के साथ चीन नंबर 3​

तीसरे नंबर पर है अमेरिका का नंबर एक प्रतिद्वंदी चीन का नंबर आता है। चीन के पास 12 परमाणु सबमरीन हैं। अमेरिका से लगातार बढ़ रहे तनाव और रूस से नजदीकियों के बीच चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत में इजाफा कर रहा है। वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बनकर उभर है।

चौथे नंबर पर यूके - 10 परमाणु पनडुब्बियां
05 / 07

​चौथे नंबर पर यूके - 10 परमाणु पनडुब्बियां​

चौथे नंबर पर यूके है जिसके के पास 10 परमाणु पनडुब्बियां हैं। यूके साफ तौर पर अमेरिका के पक्ष में रह ाहै जिससे इन दोनों की ताकत और बढ़ जाती है।

पांचवें नंबर पर फ्रांस- 9 परमाणु पनडुब्बियां
06 / 07

पांचवें नंबर पर फ्रांस- 9 परमाणु पनडुब्बियां

वहीं पांचवें नंबर पर फ्रांस है जिसके पास 9 परमाणु पनडुब्बियां हैं। फ्रांस लगातार अपनी ताकत बढ़ाने के मिशन पर है और भारत के साथ उसकी भागीदारी भी बढ़ रही है।

छठे नंबर भारत 2 न्यूक्लियर सबमरीन
07 / 07

​छठे नंबर भारत, 2 न्यूक्लियर सबमरीन​

आखिरी और छठे नंबर भारत है। फिलहाल भारत के पास दो परमाणु सबमरीन हैं। भारत ने सितंबर 2024 में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी का अनावरण किया था। यह परमाणु पनडुब्बी 750 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited