दुनिया का इकलौता देश, जहां सबसे ज्यादा देर तक सोते हैं लोग

Average Hours of Sleep per Night by country: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश के लोग सबसे अधिक समय तक सोते हैं। देश के अनुसार प्रति रात औसत नींद के घंटे सामने आए हैं।

नंबर 1 पर नीदरलैंड
01 / 06

नंबर 1 पर नीदरलैंड

निजी कंपनियों द्वारा वैश्विक नींद सर्वेक्षण और कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दुनिया में सबसे अधिक समय तक सोने वाले लोगों में नीदरलैंड के नागरिक पहले स्थान पर हैं। इस देश के लोग एक दिन में औसतन 8.1 घंटे सोते हैं। दूसरे स्थान पर फिनलैंड है, जहां लोग रोजाना औसतन 8 घंटे की नींद लेते हैं।

टॉप-5 में कौन-कौन देश
02 / 06

टॉप-5 में कौन-कौन देश?

इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस है। जहां लोग औसतन 7.9 घंटे रोजाना नींद लेते हैं। 7.8 घंटे के साथ चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम है। वहीं पांचवें नंबर पर कनाडा और डेनमार्क है, जहां के लोग रोजाना 7.7 घंटे सोते हैं।

अमेरिका में कितना सोते हैं लोग
03 / 06

अमेरिका में कितना सोते हैं लोग?

संयुक्त राज्य अमेरिका का दुनिया में छठा स्थान है। जहां के लोग रोजाना 7.6 औसतन नींद लेते हैं। अमेरिका के साथ-साथ जर्मनी और स्वीडन में भी लोग 7.6 घंटे सोते हैं। इटली और बेल्जियम इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। इन देशों के लोग रोजाना 7.5 घंटे सोते हैं। वहीं स्पेन, जापान और दक्षिण कोरिया के लोग रोजाना 7.4 घंटे की नींद लेते हैं।और पढ़ें

भारत और चीन में कितना सोते हैं लोग
04 / 06

भारत और चीन में कितना सोते हैं लोग?

नींद लेने के मामले में दक्षिण कोरिया के बाद ब्राज़ील का नंबर है। इसके अलावा रूस में भी लोग 7.3 घंटे सोते हैं। 10वें स्थान पर मेक्सिको है, जहां लोग 7.2 घंटे सोते हैं। भारत और चीन सोने के मामले में दुनिया में 11वें नंबर पर है। इन देशों के लोग औसतन 7.1 घंटे सोते हैं।

थाईलैंड में रोज कितना सोते हैं लोग
05 / 06

थाईलैंड में रोज कितना सोते हैं लोग?

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका दुनिया में 12वें स्थान पर है। जहां लोग औसतन 7 घंटे की नींद रोजाना लेते हैं। इसके बाद अर्जेंटीना और इंडोनेशिया में 6.9 घंटे रोज सोते हैं। वहीं फिलीपींस, थाईलैंड और तुर्की के लोग औसतन 6.8 घंटे रोज सोते हैं।

इजरायल में कितने देर सोते हैं लोग
06 / 06

इजरायल में कितने देर सोते हैं लोग

सिंगापुर के लोगों की नींद की बात की जाए तो ये देश वियतनाम के बराबर है, जहां रोजाना लोग औसतन 6.7 घंटे सोते हैं। इसके अलावा यूएई में 6.6 घंटे, सऊदी अरब और इजरायल में औसतन 6.5 घंटे की नींद रोज लेते हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited