भारत का वो राज्य है जो 3 देशों से घिरा है, एक तो भारत का कट्टर दुश्मन देश
भारत विविधताओं का देश है और इसके कई राज्यों की अपनी खूबियां और खासियतें हैं सभी राज्यों में कुछ ना कुछ अलग है, कुछ स्टेट बहुत बड़े हैं तो कुछ काफी छोटे भी, बात करें भारत के ऐसे राज्यों की जिसकी सीमाएं 3 देशों से घिरी हैं तो बता दें कि भारत के ये राज्य सिक्किम (Sikkim) पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश हैं।
भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं जिनकी सीमाएं पड़ोसी देशों के साथ लगी हैं
भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं जिनकी सीमाएं पड़ोसी देशों के साथ लगी है और उसे लेकर खासी चौकसी भी बरती जाती है पर क्या आप ये जानते हैं किभारत में ऐसे राज्य हैं जिसकी सीमाएं एक-दो नहीं बल्कि 3 देशों से घिरी (Indian State Surrounded By Three Countries) है, जी हां इन राज्यों का नाम सिक्किम (Sikkim) पश्चिम बंगाल और अरूणाचल प्रदेश है, गौर हो कि सिक्किम भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य है जो सिक्किम नेपाल, भूटान और चीन देशों से घिरा है।
सिक्किम तीन देशों से घिरा हुआ है
सिक्किम तीन देशों से घिरा हुआ है पश्चिम में नेपाल, पूर्व में चीन का तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व में भूटान से ये घिरा हुआ है, सिक्किम, भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य है इसकी राजधानी गंगटोक है।
तीन ही राज्य ऐसे हैं जिनकी सीमाएं तीन देशों के साथ जुड़ी हैं
बता दें कि भारत में सिर्फ तीन ही राज्य ऐसे हैं जिनकी सीमाएं तीन देशों के साथ जुड़ी हैं- ये राज्य हैं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश, इन राज्यों की सांस्कृतिक विविधता इन्हें अलग स्थान दिलाती है
अंगूठे के आकार का सिक्किम राज्य
अंगूठे के आकार का सिक्किम राज्य पूरी तरह से पहाड़ी भूभाग की विशेषता है लगभग पूरा राज्य पहाड़ी है, जिसकी ऊंचाई 280 मीटर 920 फ़ीट से लेकर 28,000 फीट तक है।
भारत को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले चिकन नेक के पास मौजूद
सिक्किम राज्य भारत को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले चिकन नेक के पास मौजूद है, कुछ पहाड़ी दर्रे राज्य को तिब्बत, भूटान और नेपाल से जोड़ते हैं।
राज्य के दक्षिणी छोर पर निचले हिमालय में सबसे घनी आबादी
हिमालय की पर्वतमालाएं सिक्किम की उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं को अर्धचंद्राकार रूप में घेरती हैं, राज्य के दक्षिणी छोर पर निचले हिमालय में सबसे घनी आबादी है, सिक्किम के गर्म पानी के झरने औषधीय और उपचारात्मक गुणों वाले हैं।
विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा का घर
सिक्किम, पूर्वी हिमालय में स्थित है, सिक्किम अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है वहीं यह विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा का घर है।
टीम इंडिया ने की बांग्लादेश के खिलाफ छक्कों की बारिश, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड
18 साल में नहीं हुआ जो नीतीश ने दूसरे ही मुकाबले में कर दिया वो
Ratan Tata Death: बॉलीवुड की इस हसीना संग शादी न होने की वजह से कुंवारे रहे गए थे टाटा, आज भी वायरल होता है किस्सा!!
Women's T20 World Cup श्रीलंका को पटखनी देने के बाद अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?
T20I में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय, नीतीश ने यशस्वी को पछाड़ा
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited