ये हैं दुनिया के सबसे महंगे घर, जानिए मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर

The world’s Most Expensive Houses: एक शानदार घर हमेशा के लिए एक खजाना बन जाता है, खासकर तब जब इसकी कीमत करोड़ों में हो। दुनिया के सबसे महंगे घर न केवल दिखने में आकर्षक हैं, बल्कि इनमें आलीशान सुविधाएं, बेहतरीन इंटीरियर और बेहतरीन लोकेशन भी हैं।

दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची
01 / 06

दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा घर कौन सा है और इस लिस्ट में भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी का आशियाना 'एंटीलिया' किस स्थान पर आता है।

दुनिया का सबसे महंगा घर कौन सा है
02 / 06

दुनिया का सबसे महंगा घर कौन सा है?

वर्तमान में, लंदन में बकिंघम पैलेस दुनिया के सबसे महंगे घर का खिताब रखता है। 200 साल से ज़्यादा पुरानी यह ऐतिहासिक संपत्ति, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स III के स्वामित्व में है और बिक्री के लिए नहीं है। हालांकि, 205 साल पुराने होल्मे मेंशन ने हाल ही में बाज़ार में सबसे महंगे घर के रूप में सुर्खियां बटोरी हैं।और पढ़ें

दुनिया के सबसे महंगे घर की कीमत
03 / 06

दुनिया के सबसे महंगे घर की कीमत

दुनिया भर के अन्य भव्य और शानदार घरों पर फिर से ध्यान आकर्षित किया है। फोर्ब्स से प्राप्त डेटा के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में बकिंघम पैलेस पहले स्थान पर है। जिसकी कीमत 4,900 मिलियन अमेरिकी डॉलर मानी गई है।

दुनिया में किस नंबर पर एंटीलिया
04 / 06

दुनिया में किस नंबर पर एंटीलिया

फोर्ब्स की सूची में यूनाइटेड किंगडम के लंदन में स्थित बकिंघम पैलेस के बाद दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को रखा गया है। भारत के मुंबई में स्थित इस घर की कीमत 2,000 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है।

फ्रांस के तीन घरों का जिक्र
05 / 06

फ्रांस के तीन घरों का जिक्र

लिस्ट में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर फ्रांस में स्थित घरों को रखा गया है। फ्रेंच रिवेरा में स्थित विला लियोपोल्डा की कीमत 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर, इसके अलावा सेंट-जीन-कैप-फेरैट स्थित विला लेस सेड्रेस की कीमत 450 और कैन्स में स्थित लेस पैलैस बुल्स की कीमत 420 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है।

टॉप-10 सबसे महंगे घर
06 / 06

टॉप-10 सबसे महंगे घर

मोनाको स्थित ओडियन टॉवर पेंटहाउस को छठे स्थान पर रखा गया है। जिसकी कीमत 330 मिलियन डॉलर, इसके अलावा न्यूयॉर्क के फोर फेयरफील्ड पॉन्ड की कीमत 250 मिलियन डॉलर, लंदन के 18-19 केंसिंग्टन गार्डन की कीमत 222 मिलियन डॉलर, वहीं मालिबू स्थित बेयोंसे और जे-जेड मालिबू मेंशन की कीमत 200 और कैलिफोर्निया स्थित एलिसन एस्टेट की कीमत भी 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited