धरती के नीचे बहने वाली वो नदियां, जो अमेरिका से लेकर यूरोप तक की बुझाती हैं प्यास; दर्शन है दुर्लभ
धरती पर बहने वाली नदियां तो दुनिया भर की प्यास बुझाती ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में कई नदियां धरती के नीचे बहती हैं, जो कई देशों की प्यास बुझाती है। इनमें से कुछ नदियां ऐसी हैं, जिसके दर्शन भी दुर्लभ हैं। इनमें से कुछ कहीं-कहीं पर दुनिया के सामने प्रकट भी होती है। धरती के नीचे बहने वाली ये नदियां अमेरिका, मेक्सिको, यूरोप समेत कई देशों में मौजूद है। भारत की सरस्वती नदी के बारे में तो दावा ही किया जाता है कि ये आज भी अदृश्य रूप से बहते हुए गंगा में जा मिलती है।

कहां है धरती के नीचे बहने वाली नदी
धरती के नीचे आज भी जो नदी बह रही है, जिसका नाम आज की तारीख में दर्ज है, वो मैक्सिको, अमेरिका, यूरोप, फ्रांस, फ़िलीपींस, चेक गणराज्य जैसे देश है। कुछ प्राकृतिक नदियां पूरी तरह से भूमिगत हो हैं, जो गुफा प्रणालियों में एकत्रित होकर बहती हैं। वहीं कुछ नदियां कहीं पर भूमिगत हैं तो कहीं पर सतह पर बहती दिख रही है।

धरती के नीचे बहने वाली सबसे बड़ी नदी
धरती के नीचे बहने वाली सबसे बड़ी नदी मैक्सिको में बहती है। दुनिया की सबसे लंबी भूमिगत नदी मेक्सिको में सिस्टेमा सैक एक्टुन गुफा प्रणाली है। जहां नदी गुफाओं के अंदर से बहती है। सिस्टेमा सैक एक्टुन युकाटन प्रायद्वीप के कैरिबियन तट पर स्थित है, जिसमें टुलम शहर के उत्तर और पश्चिम में मार्ग हैं।

अमेरिका में भी बहती है धरती के नीचे नदी
अमेरिका में कई नदियां हैं, जो धरती के नीचे बहती है। जिसमें सबसे ऊपर है मिस्ट्री रिवर, जो इंडियाना में स्थित है। मिस्ट्री रिवर को अमेरिका की सबसे लंबी अंडरग्राउंड रिवर कहा जाता है। यह प्राकृतिक कार्स्ट धारा बेडफोर्ड, इंडियाना में ब्लूस्प्रिंग कैवर्न्स पार्क में स्थित है। यहां लोग जा सकते है। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी भूमिगत नदी, लॉस पैड्रेस नेशनल फ़ॉरेस्ट से मोंटेरे बे मरीन सैंक्चुरी तक लगभग 175 मील तक बहती है। इसे "उल्टी नदी" के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह ज़मीन के ऊपर और नीचे बहती है।

यूरोप में भी बहती है धरती के नीचे नदी
फ्रांस में लबौइच नदी को यूरोप में धरती के नीचे बहने वाली सबसे बड़ी नदी कहा जाता है। फ्रांस के फोइक्स से 6 किमी उत्तर-पश्चिम में लैबोइच गांव के नीचे यूरोप की सबसे लंबी भूमिगत नदी बहती है। 1908 में एक स्थानीय डॉक्टर द्वारा खोजी गई यह नदी 1938 से जनता के लिए खुली है।

यूनेस्को की लिस्ट में भी एक धरती के नीचे बहने वाली नदी
फिलीपींस में एक ऐसी नदी धरती के नीचे बहती है, जिसके नाम कई रिकॉर्ड हैं। साउथ वेस्ट फिलीपींस में बहने वाली पर्टो प्रिंसेसा नदी को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल कर रखा है। प्यूर्टो प्रिंसेसा भूमिगत नदी को प्रकृति के नए 7 अजूबों में से एक घोषित किया गया है। यहां समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र और संरक्षित वनों से भरा पूरा पहाड़ शामिल है, जो एशिया में सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह महत्वपूर्ण आवास का प्रतिनिधित्व करता है जो जैव विविधता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

दुनिया की कुछ धरती के नीचे बहने वाली नदी
दुनिया में धरती के नीचे बहने वाली टॉप नदियां हैं- सैंटा फ़ी नदी, फ़्लोरिडा; मिस्ट्री रिवर, इंडियाना; मोहावी नदी, कैलिफ़ोर्निया; पर्टो प्रिंसेसा नदी, फ़िलीपींस; पुंकवा नदी, चेक गणराज्य; रियो कैमू नदी, पोर्टो रिको; मैक्सिको की रियो सीक्रेटो नदी।

कैसे बनती है धरती के नीचे नदी
धरती के नीचे बहने वाली नदियां कई तरीकों से बन सकती हैं। जैसे- वर्षा का पानी या सतही नदी का पानी जमीन में रिसना: इससे भूमिगत धाराएं बन सकती हैं। चट्टान का विघटन: चूना पत्थर या अन्य विशेष चट्टान संरचनाओं वाले क्षेत्रों में, पानी चट्टान को घोल सकता है और गुफाएं बना सकता है जिनमें भूमिगत नदियां होती हैं। टेक्टोनिक प्लेट की गति: टेक्टोनिक प्लेटों की गति से भी भूमिगत नदियां बन सकती हैं।

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर

महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं इस पेड़ के पत्ते, छाल भी है कई स्वास्थ्य समस्याओं देसी इलाज, जानें इसके गजब फायदे

12वीं साइंस वालों के लिए टॉप 3 एंट्रेंस एग्जाम, एक भी पास कर लिया तो लाइफ सेट

IPL में सबसे ज्यादा बार 500 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर किंग कोहली

खाना खाते ही फूल जाता है गुब्बारे जैसा पेट, बनने लगती है भयंकर गैस तो तुरंत अपनाएं ये देसी नुस्खे, मिलेगी राहत

NIA ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खास सहयोगी को धरा, फर्जी पासपोर्स बनाकर गुर्गों को भेजता था विदेश

Malaysia Masters 2025: मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

Delhi NCR में कोरोना ने फिर मारी एंट्री, JN.1 वायरस कितना खतरनाक? अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी

UP में भी दाखिल हुआ कोरोना, गाजियाबाद में चार COVID-19 पॉजिटिव मिले

गर्मियों में कौन से फल खाने से शरीर को मिलती है ठंडक, देते हैं दिनभर एनर्जी, जानें कौन से फ्रूट की तासीर है ठंडी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited