अर्जुन राम मेघवालः साइकिल से संसद जाने वाले दलित नेता की धोती-कुर्ता और पगड़ी है पहचान, 13 बरस की उम्र में हो गई थी शादी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को राजस्थान के विधानसभा चुनाव से पहले नया रोल मिला है। गुरुवार (18 मई, 2023) उन्होंने विधि और न्याय मंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया। उन्होंने किरेन रीजीजू की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है, जिन्हें मंत्रिमंडल में अचानक किए गए फेरबदल में विधि व न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की कमान सौंपी गई। आइए, जानते हैं मेघवाल के बारे में:

01 / 05
Share

बीकानेर में हुआ था जन्म

सात दिसंबर 1954 में राजस्थान के बीकानेर में जन्मे मेघवाल दलित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। धोती-कुर्ती और राजस्थानी पगड़ी उनकी पहचान मानी जाती है।

02 / 05
Share

13 साल की उम्र में हो गई थी शादी

वह जब 13 बरस के थे तभी उनकी शादी पाना देवी से हो गई थी। वह हमेशा सिर पर पगड़ी/साफा बांधते हैं।

03 / 05
Share

RAS, IAS भी रह चुके हैं मेघवाल

कानून और कला की पढ़ाई करने वाले मेघवाल आरएएस रहे हैं और फिर आगे आईएएस अफसर भी बने थे।

04 / 05
Share

जहां जन्में, उसी जगह का किया प्रतिनिधित्व

2009 में बीकानेर से उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता था। इस सीट से वह तीन बार संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

05 / 05
Share

शपथ लेने भी पहुंचे थे साइकिल से

उन्हें साइकिल चलाना बहुत पसंद है। अपने शपथ ग्रहण समारोह में वह राष्ट्रपति भवन भी साइकिल से पहुंचे थे।