होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

चीन से लेकर यूरोप तक जीतने वाला चंगेज खान आखिर क्यों नहीं जीत पाया भारत? क्या है एक सींग वाले जानवर की कहानी

चंगेज खान (Genghis Khan, also known as Chinggis Khan) को कौन हीं जानता, एक समय में दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य का मालिक और सबसे क्रूर शासक। जिसके लिए किसी को मार देना और किसी राजा से युद्ध कर लेना एक खेल की तरह था। जिस चीन को कोई हराने की सोच नहीं सकता था, क्यों उसने ग्रेट वॉल ऑफ चाइना से अपने आप को सुरक्षित कर रखा था, उस चीन को चंगेज खान ने न सिर्फ हराया बल्कि उसे जमकर लूटा भी। एक राजा सुल्तान मुहम्मद शाह के पीछे ऐसे पड़ा कि वो जिंदगी भर जान बचाता रहा, इसकी मौत के बाद उसके बेटे को मारने के लिए दौड़ाते रहा, भारत तक पीछा किया, लेकिन चंगेज खान ने भारत पर हमला नहीं किया, आखिर क्यों? जो चंगेज खान चीन से लेकर यूरोप तक जीत चुका था, वो भारत आने से क्यों बचते रहा, जबकि भारत उस समय पूरी दुनिया के लिए एक खजाने की तरह था, बड़े से बड़ा साम्राज्य भारत को हड़पना चाहता था, लेकिन चंगेज खान ने भारत की तरफ कभी आंख उठाकर भी नहीं देखा। कम से कम खुद तो नहीं आया। चंगेज खान के भारत नहीं आने के पीछे एक सींग वाले जानवर की भी कहानी है।

कौन था चंगेज खान Who was Genghis Khan कौन था चंगेज खान Who was Genghis Khan
01 / 07
Share

कौन था चंगेज खान (Who was Genghis Khan)

चंगेज खान (Genghis Khan) का असली नाम तेमूजन था, और वह मंगोल साम्राज्य के संस्थापक और पहले महान सम्राट थे। उनका जन्म 1162 में मंगोलिया के एक छोटे से कबीले में हुआ था। चंगेज खान का जन्म एक छोटे कबीले के परिवार में हुआ था। जब वह केवल 9 साल के थे, उनके पिता की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनका परिवार संघर्षों में फंसा रहा। तेमूजन ने अपनी कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता, और साहस से धीरे-धीरे अपने कबीले को एकजुट किया और फिर मंगोलों के विभिन्न कबीले और जनजातियों को एकजुट करने में सफलता हासिल की।

कहां से कहां तक था चंगेज खान का साम्राज्य Empire of Genghis Khan कहां से कहां तक था चंगेज खान का साम्राज्य Empire of Genghis Khan
02 / 07
Share

कहां से कहां तक था चंगेज खान का साम्राज्य (Empire of Genghis Khan)

चंगेज खान ने अपनी सेना को प्रशिक्षित करके और विभिन्न जनजातियों को एकजुट करके एक विशाल साम्राज्य का निर्माण किया। उनकी सेना ने चीन, मध्य एशिया, यूरोप, और रूस के बड़े हिस्सों को जीत लिया। उनके साम्राज्य का विस्तार इस हद तक हुआ कि यह दुनिया का सबसे बड़ा निरंतर साम्राज्य बन गया, जो 12 मिलियन वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ था। चंगेज खान का साम्राज्य मध्य एशिया (मंगोलिया), चीन, मंगोलिया, कजाखस्तान, रूस, ईरान, पश्चिमी एशिया, काकेशस, तुर्की और कुछ अन्य हिस्सों में फैला हुआ था।

03 / 07
Share

भारत क्यों नहीं आया चंगेज खान (Why Genghis Khan did not come to India)

चंगेज खान भारत कभी नहीं आया, हां उसके कुछ सैनिक जरूर भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। चंगेज खान चीन जीतने के बाद मध्य एशिया की तरफ गया और फिर यूरोप की ओर। भारत की ओर तो वो कभी आया ही नहीं, उसके कई कारण माने जाते हैं। भारत का भौगोलिक आकार और कठिनाई चंगेज खान के साम्राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण था। भारत में घने जंगल, पहाड़, और नदियां थीं, जो उसकी सेना के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती थीं। इसके अलावा, उस समय भारत में कई छोटे और मजबूत राज्य थे, जो एकजुट होकर चंगेज खान के आक्रमण का सामना कर सकते थे। भारत के विभिन्न साम्राज्य और राजे, जैसे कि गंगे (गंगेश्वरी), दिल्ली सुलतानत, और अन्य क्षेत्रीय शक्तियां, सैन्य रूप से मजबूत थे। चंगेज खान की रणनीति में पूरी तरह से एकतरफा आक्रमण की बजाय, व्यापक युद्ध और व्यापक क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाना था, और भारत में वह कई स्थानों पर ताकतवर प्रतिरोध का सामना कर सकता था। चंगेज खान का साम्राज्य मध्य एशिया से लेकर चीन और रूस तक फैला हुआ था, और भारत उस समय उसे एक दूरवर्ती और अलग क्षेत्र लगता था। चंगेज खान ने अपनी सैन्य शक्ति का अधिकतम उपयोग अपनी सीमा के पास किया, जहां वह अधिक सुलभ था।

04 / 07
Share

भारत की ओर कब आया चंगेज खान का ध्यान (When did Genghis Khan's attention turn towards India)

दरअसल चंगेज खान का एक दुश्मन था, सुल्तान मुहम्मद शाह, जिसने चंगेज खान से समझौता नहीं किया था और युद्ध में हार गया था, वो जान बचाने के लिए भागता फिर रहा था, सुल्तान मुहम्मद शाह की मौत के बाद गद्दी उसके बेटे जलाल अल-दीन मंगबुरनी के पास आई, उसके पीछे भी चंगेज खान पड़ गया। जहां जाता वहां चंगेज खान के सैनिक आ जाते, युद्ध छिड़ जाता। जलाल अल-दीन मंगबुरनी भागते-भागते सिंधु नदी पार कर भारत में घुस गया। यहां उसने दिल्ली सल्तनत से शरण मांगी। यहीं से चंगेज खान की नजर भारत पर पड़ी और उसके सैनिक सिंधु नदी की दूसरी ओर खड़े रहे।

05 / 07
Share

कैसे बचा भारत (How India was saved from Genghis Khan)

जलाल अल-दीन मंगबुरनी, जब भारत पहुंचा तो वो मुल्तान में रुखा, दिल्ली के सुल्तान इल्तुतमिश को संदेश भेज शरण मांगा, इल्तुतमिश चालाक निकला, उसने न तो जलाल अल-दीन मंगबुरनी को शरण के लिए मना किया और न ही हां किया। उसे टरकाते रहा। जलाल अल-दीन मंगबुरनी को अगर दिल्ली सल्तनत शरण देती तो शायद चंगेज खान हमला करता, लेकिन उसे शरण मिली नहीं और चंगेज खान के सैनिक वापस लौट गए।

06 / 07
Share

चंगेज खान की उम्र भी थी एक कारण

चंगेज खान जब भारत की ओर आया तब वो 60 साल को हो चला था। इस उम्र में अगर भारत जैसे बड़े देश पर हमला करता, जहां कई राजा थे तो वो हार सकता था। इस उम्र में चंगेज खान ने बड़ी लड़ाई से बचने का सोचा और भारत पर बिना आक्रमण किए लौट गया।

07 / 07
Share

एक सींग वाले जानवर की कहानी (one-horned rhinoceros)

चंगेज खान के भारत पर आक्रमण नहीं करने का एक और कारण बताया जाता है। कहा जाता है कि जब चंगेज खान सिंधु नदी के पास पहुंचा तो वहां उसने एक सींग वाले जानवर को देखा, जिसे मंगोलों से अपशगुन माना और चंगेज खान वहां से लौट गया। संभावना है कि चंगेज खान ने एक सींग वाले गैंडे को देखा हो। क्योंकि सिंधु घाटी सभ्यता के मुहरों पर एक सींग वाले जानवर का चित्र मिलता है। यह जानवर भारतीय गैंडा (Rhinoceros unicornis) जैसा दिखता था। भारतीय गैंडा, एक सींग वाला गैंडा भी कहलाता है। यह जानवर सिंधु नदी घाटी में भी पाया जाता था।