भारत के लिए क्यों अहम होने वाला है INS Jatayu, लक्षद्वीप में बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत
भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप समूह में एक नया बेस आईएनएस जटायु (INS Jatayu) बनाने जा रही है। जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना अगले सप्ताह लक्षद्वीप द्वीप समूह में एक नया बेस शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नौसेना की योजना लक्षद्वीप नौसेना बेस से लड़ाकू विमान संचालित करने की है।

भारत के लिए क्यों अहम होने वाला है INS Jatayu, लक्षद्वीप में बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

भारतीय नौसेना
हिंद महासागर में भारत विरोधियों से निपटने के लिए अपनी नौसेना को मजबूत कर रहा है। अब भारतीय नौसेना लक्षद्वीप के मिनिकॉय आइलैंड में एक नया बेस आईएनएस जटायू बना रहा है। भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत समेत कई विमान वाहकों की मौजूदगी की वजह से इस एयरबेस को नई मजबूती मिलेगी।

आईएनएस जटायू
आईएनएस जटायू पर फाइटर जेट्स और भारी विमानों के संचालन अब आसान होंगे। भारत की नजर मालदीव और चीन की हरकतों पर 24 घंटे रहेगी। नौसेना के मल्टीरोल हेलीकॉप्टर, एक विमानवाहक पोत से दूसरे पर उड़ाने भरेंगे, कई दूसरे ऑपरेशन करेंगे। भारतीय नौसेना अगले सप्ताह कोच्चि में मल्टीरोल हेलीकॉप्टर एमएच-60 रोमियो की भी शुरुआत करेगी।

कोच्चि
इस शुरुआत के साथ एक INS से मल्टीरोल हेलीकॉप्टर दूसरे INS पर लैंड करेंगे। यहां कई सबमरीन की भी तैनाती होगी। इसे रणनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय नौसेना अगले सप्ताह में कोच्चि में मल्टीरोल हेलीकॉप्टर एमएच -60 रोमियो को औपचारिक रूप से कमीशन करने जा रही है।

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप के मिनिकॉय आइलैंड पर भारतीय नौसेना नया एयरस्ट्रिप बनायेगा। हिंद महासागर और अरब महासागर में जरूरत पड़ने पर भारतीय नौसेना मजबूत स्थिति में रहेगी। भारत के इस कदम की वजह से द्वीपीय इलाके बेहद सुरक्षित होंगे। अंडमान और निकोबार आइलैंड के कैंपबेल खाड़ी तक भारत हर कदम पर बेहद मजबूत होगा।

मिनीकॉय द्वीप
मिनीकॉय द्वीप समूह में भारतीय नौसेना अपने विमानों का भी विस्तार करने वाली है। इसके जरिए विरोधी देशों पर नजर रखी जाएगी। यहां से मालदीव महज 50 मील की दूरी पर है। बेस अंडमान के अरब सागर पर नजर रखेंगे।

भारतीय नौसेना
जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना अगले सप्ताह लक्षद्वीप द्वीप समूह में एक नया बेस शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नौसेना की योजना लक्षद्वीप नौसेना बेस से लड़ाकू विमान संचालित करने की भी है।

आईएनएस जटायु
रक्षा मंत्री 4 मार्च को एक भव्य समारोह में आईएनएस जटायु का जलावतरण कर सकते हैं। आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य समारोह में उपस्थित रहेंगे। एमएच 60आर रोमियो नौसेना हेलीकॉप्टरों का एक नया स्क्वाड्रन भी बनाए जाने की संभावना है। हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित करने की बड़ी योजनाओं के हिस्से के रूप में, नौसेना और तटरक्षक बल लक्षद्वीप द्वीपों में उपस्थिति बढ़ाएंगे।

बीसीसीआई ने कर ली थी रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट की तैयारी

जब बाकी नदियां मानी जाती हैं स्त्री तो ब्रह्मपुत्र को क्यों माना जाता है पुरुष, शायद ही किसी को पता होगी वजह

Ajab Gajab: एक मिनट में इतनी बार झपकती है इंसान की आंख, उंगलियों में गिनना भूल जाएंगे आप

IAF के लिए खरीदे जाएंगे तीन I-STAR जासूसी प्लेन, बच नहीं पाएंगे दुश्मन के हथियार, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में बना सबसे अनोखा T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग, 2 लोगों की मौके पर मौत

Justice Varma Cash Case: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग तय, लेकिन बचने का है एक विकल्प; समझिए पूरी प्रक्रिया

'अगर मेरी बहन ने गलती की है तो उसे फांसी लगा दी जाए', सोनम के भाई गौरव का बड़ा बयान, Video

Mirzapur 4 Release: जुलाई में प्राइम वीडियो पर होगा कालीन भैया का राज, गोलू ने रिलीज पर तोड़ी चुप्पी

नोएडा में मॉडर्न पुलिसिंग की नई उड़ान; सेक्टर-63 में हाईटेक थाना, ई-मालखाना और 24x7 महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited