नीतीश तो सीएम पद से हटे नहीं तो फिर अयोध्या में क्यों पगड़ी उतारेंगे सम्राट चौधरी? मुंडन भी होगा

सम्राट चौधरी की पगड़ी खूब चर्चा में रही। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही अपने सिर से पगड़ी हटाएंगे। सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी।

01 / 07
Share

सम्राट चौधरी की वो कसम

सम्राट चौधरी ने ये जब कसम खाई तब नीतीश कुमार राजद के साथ सरकार में थे, कुछ दिनों बाद नीतीश कुमार ने पलटी मारी और बीजेपी के साथ चले गए।

02 / 07
Share

नीतीश के ही बने डिप्टी

अब सम्राट चौधरी जिस नीतीश कुमार को हटाने के बाद ही पगड़ी खोलने का संकल्प लिया था, वो उसी सरकार में डिप्टी बन गए। जिसके बाद पगड़ी को लेकर उनसे सवाल पूछे जाने लगे।

03 / 07
Share

सम्राट चौधरी का जवाब

बिहार में जदयू के एनडीए में आने और मिलकर सरकार बनाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा था कि वे अयोध्या जाकर अपनी पगड़ी खोलेंगे और उसे श्रीराम के चरणों में समर्पित कर देंगे।

04 / 07
Share

21 महीने बाद उतारेंगे पगड़ी

सम्राट चौधरी करीब 21 महीने बाद अपनी पगड़ी (मुरेठा) उतारेंगे। बताया जाता है कि अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के बाद अपना मुंडन भी कराने वाले हैं।

05 / 07
Share

मंगलवार को अयोध्या जाएंगे सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। वे पटना से गोपालगंज होते हुए सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे।

06 / 07
Share

मीटिंग के बाद अयोध्या होंगे रवाना

जानकारी के मुताबिक उनके साथ कई अन्य मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी भी अयोध्या जाएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, वे मंगलवार को गोपालगंज में जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।

07 / 07
Share

करें रामलला के दर्शन

मंगलवार शाम को उनके अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम है। बुधवार को अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन करेंगे।