क्या डूब जाएगा INS ब्रह्मपुत्र? आग लगने के बाद झुकता जा रहा एक हिस्सा

भारतीय नौसेना का वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र डूबने की कगार पर है। 21 जुलाई शाम को इसमें आग लग गई थी। आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन इसका एक हिस्सा एक ओर झुक गया है। नौसेना के अधिकारियों ने कहा है कि तमाम कोशिशों के बाद भी इसे सीधा नहीं किया जा सकता है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र का एक हिस्सा समुद्र में डूबा हुआ दिख रहा है।

मरम्मत के दौरान लगी थी आग
01 / 07

​मरम्मत के दौरान लगी थी आग​

INS ब्रह्मपुत्र में रविवार शाम उस समय आग लग गई थी, जब मुंबई स्थित पोतगाह में इसकी मरमम्मत की जा रही थी। इस दौरान यह धू-धू कर जलने लगा।

आग पर पाया गया काबू
02 / 07

​आग पर पाया गया काबू​

आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में कई घंटे लग गए। INS ब्रह्मपुत्र की आग पर 22 जुलाई सुबह तक काबू पाया जा सका।

सीधा करने की कोशिशें बेकार
03 / 07

​सीधा करने की कोशिशें बेकार​

नौसेना अधिकारियों ने कहा है कि अग्निकांड के बाद युद्धपोत बंदरगाह की ओर झुक गया। इसे सीधा करने की तमाम कोशिशें बेकार हो गईं।

लगातार झुकता जा रहा INS ब्रह्मपुत्र
04 / 07

​लगातार झुकता जा रहा INS ब्रह्मपुत्र​

INS ब्रह्मपुत्र लगातार झुकता जा रहा है। नौसेना के अधिकारी इसे सीधा करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक नौसैनिक लापता
05 / 07

​एक नौसैनिक लापता​

इस हादसे में एक नाविक भी लापता हो गया है। अधिकारी उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने ली जानकारी
06 / 07

​रक्षा मंत्रालय ने ली जानकारी​

इस घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने जानकारी ली है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि नेवी चीफ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात की है।

INS Brahmaputra 3
07 / 07

INS Brahmaputra (3)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited