क्या डूब जाएगा INS ब्रह्मपुत्र? आग लगने के बाद झुकता जा रहा एक हिस्सा
भारतीय नौसेना का वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र डूबने की कगार पर है। 21 जुलाई शाम को इसमें आग लग गई थी। आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन इसका एक हिस्सा एक ओर झुक गया है। नौसेना के अधिकारियों ने कहा है कि तमाम कोशिशों के बाद भी इसे सीधा नहीं किया जा सकता है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र का एक हिस्सा समुद्र में डूबा हुआ दिख रहा है।


मरम्मत के दौरान लगी थी आग
INS ब्रह्मपुत्र में रविवार शाम उस समय आग लग गई थी, जब मुंबई स्थित पोतगाह में इसकी मरमम्मत की जा रही थी। इस दौरान यह धू-धू कर जलने लगा।


आग पर पाया गया काबू
आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में कई घंटे लग गए। INS ब्रह्मपुत्र की आग पर 22 जुलाई सुबह तक काबू पाया जा सका।
सीधा करने की कोशिशें बेकार
नौसेना अधिकारियों ने कहा है कि अग्निकांड के बाद युद्धपोत बंदरगाह की ओर झुक गया। इसे सीधा करने की तमाम कोशिशें बेकार हो गईं।
लगातार झुकता जा रहा INS ब्रह्मपुत्र
INS ब्रह्मपुत्र लगातार झुकता जा रहा है। नौसेना के अधिकारी इसे सीधा करने की कोशिश कर रहे हैं।
एक नौसैनिक लापता
इस हादसे में एक नाविक भी लापता हो गया है। अधिकारी उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय ने ली जानकारी
इस घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने जानकारी ली है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि नेवी चीफ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात की है।
INS Brahmaputra (3)
IPL 2025 Playoffs: तय हुईं प्लेऑफ की चारों टीम, जानिए कब, कहां होंगे मुकाबले
करो या मरो वाले मुकाबले में चला मुंबई का ट्रंप कार्ड, अकेले पलटा मैच
Hairstyles For Summer: गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो बनाएं ऐसी कूल हेयरस्टाइल, ऑफिस में 'देसी बार्बी' कहेंगे लोग
EXPLAINED: क्या होता है प्लेऑफ, IPL 2025 में कैसा है फॉर्मेट, कौन सी टीम किससे खेलेगी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ने तोड़े व्युअरशिप के सारे रिकॉर्ड
मुजफ्फरपुर में गन प्वाइंट पर लूटपाट, बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से लूटे 15 लाख; देखें CCTV Video
दिल्ली में तेज आंधी और बारिश से आई आफत, ट्रैफिक और उड़ानें बुरी तरह प्रभावित, कई जगहों पर बत्ती रही गुल, कई घायल
उत्तर गाजा के 2 अस्पतालों को इजरायली बलों ने घेरा, ताजा हमलों में 82 लोगों की मौत
दिल्ली में मौसम का कहर... निजामुद्दीन में खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मंगोलपुरी में छज्जा ढहने से 4 लोग दबे
भोपाल-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराए निर्माणाधीन पुल के सरिये, सेवाएं हुईं बाधित
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited