दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी, जिसका पानी बदलता है इंद्रधनुष की तरह रंग

नदियां जीवन का आधार होती हैं। ये केवल जल ही नहीं बल्कि कई सभ्यताओं को भी खुद में समेटे रहती हैं। दुनिया की कई बड़ी सभ्यताओं का विकास किसी न किसी नदी के किनारे ही हुआ है। सही तौर पर कहा जाए तो नदियों के बिना मानव जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। आपने ऐसी कई नदियों के बारे में सुना होगा, जो किसी देश के जीवन का आधार होती हैं। हालांकि, हम एक ऐसी नदी के बारे में बात करेंगे जिसे दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी होने का खिताब मिला है।

कोलंबिया में बहती है सबसे खूबसूरत नदी
01 / 06

कोलंबिया में बहती है सबसे खूबसूरत नदी

दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे हैं। कोलंबिया में बहने वाली कैनो क्रिस्टल्स नदी भी अपने आप में एक अजूबा ही है। इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी होने का खिताब मिला है, इसकी वजह इस नदी के रंग हैं।

रिवर ऑफ 5 कलर्स
02 / 06

रिवर ऑफ 5 कलर्स

कोलंबिया की कैनो क्रिस्टल्स नदी को रिवर ऑफ 5 कलर्स या लिक्विड रेनबो भी कहा जाता है। इस नदी का पानी हर मौसम के हिसाब से रंग बदलता है। नदी का पानी इतना खूबसूरत है कि यह किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है।

100 किलोमीटर में फैली है नदी
03 / 06

100 किलोमीटर में फैली है नदी

कैनो क्रिस्टल्स नदी कोलंबिया के सेरानिया डो ला मैकरेना नेशनल पार्क तक बहती है। जानकारी के मुताबिक, पूरी नदी करीब 100 किलोमीटर एरिया को कवर करती है। कई टूरिस्ट भी इस नदी की खूबसूरती को देखने के लिए कोलंबिया पहुंचते हैं।

5 महीने के लिए रंग बदलती है नदी
04 / 06

5 महीने के लिए रंग बदलती है नदी

खास बात यह है कि कैनो क्रिस्टल्स नदी 5 महीने जुलाई से लेकर नवंबर तक रंग बदलती ळै। बाकी के दिनों में इसका पानी सामान्य नदी की तरह ही होता है। नदी के पानी के रंग बदलने की वजह यहां पाई जाने वाली पॉडोस्टेमेसी और क्लेविगेरा जैसी वनस्पतियां हैं।

नदी में है नेचुरल रॉक पुल
05 / 06

नदी में है नेचुरल रॉक पुल

इस नदी में खूबसूरत घुमावदार रॉक पुल है, जो प्राकृतिक तरीके से बना हुआ है। यह पुल नदी की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, जिसे देखने कई टूरिस्ट पहुंचते हैं।

नदी को देखना आसान नहीं
06 / 06

नदी को देखना आसान नहीं

इस नदी को देखना आसान नहीं है। कहा जाता है जंगल में मौजूद होने के कारण यहां एक बार में केवल 200 लोग ही जा पाते हैं। वहीं यहां तक पहुंचने के लिए बोट का सहारा लेना पड़ता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited