दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएं, देखें कहां ठहरती है हिंदी
Most Spoken Languages: अगर दुनिया में भाषाएं न होती तो क्या होता? हम विचारों, भावनाओं और जानकारियों का आदान-प्रदान नहीं कर पाते और न ही एक-दूसरे के बारे में जान पाते। भाषा संचार का एक अहम साधन है। साथ ही भाषा हमारे सोचने, सीखने और सामाजिक रूप से जुड़ने की क्षमता को आकार देती है। दुनियाभर में 700 से अधिक भाषाएं हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है? इस लिहाज से हिंदी किस पायदान पर है।

सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा
दुनियाभर में अंग्रेजी भाषा के 1.5 अरब से अधिक वक्ता हैं। यह दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हालांकि, ज्यादातर लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल दूसरी भाषा के रूप में करते हैं। जिसका मतलब साफ है कि उनकी मूल भाषा अंग्रेजी से अलग होती है।

अंग्रेजी के मंदारिन चीनी का स्थान
दुनियाभर में अंग्रेजी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन चीनी है। दुनियाभर में मंदारिन चीनी बोलने वाले 1.1 अरब लोग हैं। यह चीन की आधिकारिक भाषा है और चीन की 70 फीसद से ज्यादा आबादी इसी भाषा का इस्तेमाल करती है।

हिंदी को मिला कौन सा स्थान?
दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे पायदान पर है। यूं तो भारत की कोई भी राष्ट्रीय भाषा नहीं है, लेकिन हिंदी और अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा माना जाता है। भारत की ज्यादातर आबादी हिंदी भाषा का इस्तेमाल करती है और दुनियाभर में 60.9 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

स्पैनिश भाषा का भी होता है खूब इस्तेमाल
दुनियाभर में 55 करोड़ से ज्यादा लोग स्पैनिश भाषा बोलते हैं। स्पैनिश स्पेन की राष्ट्रीय भाषा है। हालांकि, स्पैनिश भाषा 20 देशों और एक आश्रित क्षेत्र की आधिकारिक भाषा है। स्पैनिश भाषा दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है।

अन्य भाषाओं का क्या है हाल
सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में फ्रेंच को पांचवां स्थान मिला है। फ्रेंच भाषा के दुनियाभर में 30 करोड़ से ज्यादा वक्ता हैं, जबकि अरबी छठें, बंगाली सातवें, पुर्तगाली आठवें, रूसी नौवे और उर्दू दसवें स्थान पर है।

टेस्ट क्रिकेट में हिटमैन की 5 बेहतरीन पारी

क्यों कप्तानी की रेस में गिल से पिछड़ गए जसप्रीत बुमराह

एक फोन कॉल ने तोड़ दिया पीसीबी का सपना

दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला CA हैं नंदिनी अग्रवाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

ऑपरेशन सिंदूर...; सैटेलाइट तस्वीरें दे रहीं पाकिस्तानी सेना की तबाही की गवाही; आतंकी ढांचे और एयरबेस ऐसे हुए बर्बाद

'ऑपरेशन सिंदूर' में ढेर आतंकी को मिला था राजकीय सम्मान, जनाजे में शामिल PAK सेना के ऑफिसर्स की आई लिस्ट

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले प्लेयर का निधन

Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को पटखनी देकर ला लीगा खिताब के करीब पहुंचा बार्सिलोना, एम्बापे की हैट्रिक पर फिरा पानी

India Pakistan Tensions: पाकिस्तानी फायरिंग में BSF जवान शहीद, दुश्मनों से लोहा लेते दिया बलिदान

Video: शादी में दावत खाने पहुंची लड़की ने चुकंदर का किया ऐसा इस्तेमाल, लोग बोले- क्या-क्या देखना पड़ रहा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited