अमेरिका, चीन, रूस, भारत नहीं, इस छोटे से देश में है दुनिया का सबसे आलीशान घर
Worlds Most Luxurious House: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे शानदार और आलीशान घर किस देश में है? इसकी बेहतरीन इंटीरियर, लोकेशन और जबरदस्त सुविधाओं को देखकर आपका दिल भी बोल उठेगा कि वाह... क्या बात है।

ये है सबसे महंगा और आलीशान घर
किसी भी इंसान की मुख्य जरूरतों की बात की जाए तो रोटी, कपड़ा और मकान है। लेकिन आज के दौर में शौक बड़ी चीज है। हर कोई अपने घर को आलीशान सुविधाओं से लैस करना चाहता है। लेकिन क्या आप ये जानता है कि दुनिया का सबसे महंगा और आलीशान मकान किस देश में है।

अमेरिका, रूस, चीन, भारत भी हैं पीछे
महंगे और आलीशान की बात हो रही है, तो जेहन में सबसे पहले अमेरिका, रूस, चीन, भारत जैसे देशों का ख्याल आता है। लेकिन जवाब बिल्कुल अलग है। क्षेत्रफल के मामले में दुनिया में जो देश 80वें पायदान पर है, उस देश में दुनिया का सबसे आलीशान घर है।

किस देश में है दुनिया का सबसे आलीशान घर
जब किसी घर की कीमत करोड़ों में हो, वो दुनिया का सबसे महंगा घर हो, तो जाहिर है कि ये केवल दिखने में आकर्षक नहीं होगा, बल्कि इनमें कई आलीशान सुविधाएं होंगी। सबसे आलीशान घर उस देश में है, जो क्षेत्रफल के मामले में दुनिया में 80 स्थान पर है। यहां बात यूनाइडेट किंगडम की बात हो रही है।

सबसे आलीशान कर की कितनी कीमत
यूनाइटेड किंगडम के लंदन में स्थित बकिंघम पैलेस को दुनिया के सबसे आलीशान और महंगे घर का खिताब हासिल है। फोर्ब्स से प्राप्त डेटा के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में बकिंघम पैलेस पहले स्थान पर है। जिसकी कीमत 4,900 मिलियन अमेरिकी डॉलर मानी गई है।

दुनिया की सबसे महंगी संपत्ति है ये घर
बकिंघम पैलेस दुनिया की सबसे महंगी संपत्ति है। ब्रिटिश सम्राट के आधिकारिक निवास और प्रशासनिक केंद्र के रूप में कार्य करते हुए, यह सदियों से ब्रिटिश राजशाही की प्रतिष्ठा का प्रतीक रहा है। मूल रूप से 1703 में निर्मित, महल में समय के साथ कई नवीनीकरण और विस्तार हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप इसकी वर्तमान नवशास्त्रीय भव्यता है। इसमें विशाल भू-दृश्य वाले बगीचे और प्रतिष्ठित बालकनी है जहां शाही परिवार महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान दिखाई देता है।

सबसे आलीशान घर में कितने कमरे
बकिंघम पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, जिसमें से 52 शाही कमरे हैं। खास बात ये है कि इनमें सिर्फ राजघराने के लोग ही रह सकते हैं। कमरों के अलावा दरवाजों और खिड़कियों की बात की जाए तो एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस आलीशान घर में कुल 1514 दरवाजे और 760 खिड़कियां हैं। बकिंघम पैलेस के अंदर शानदार राजकीय कमरे, एक व्यापक कला संग्रह और भव्य समारोह स्थल हैं। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहाँ आगंतुक गार्ड बदलने के समारोह को देख सकते हैं और इसके समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को देख सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग वाले सावधान! सरकार ने दी चेतावनी, साइबर ठगों के नए हथकंडे कर सकते हैं कंगाल

JEE पास कर IIT से किया बीटेक और Panchayat में बन गए सचिव जी, नौकरी छोड़ चुनी एक्टिंग की राह

प्यार में कच्ची साबित हुई थी करिश्मा कपूर, 5 अफेयर और 1 शादी के बाद भी 51 की उम्र में अकेले काट रही है जीवन

सरकारी नौकरी की 5 सबसे बड़ी खबर, 20 हजार से ज्यादा वैकेंसी, देखें टॉप 5 जॉब्स

जीता हुआ मैच हारा भारत, शर्मनाक हार पर क्या बोले शुभमन गिल, इनको बताया जिम्मेदार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को बंद होने की कगार पर आकर मिला तिनके का सहारा, TRP के लिए हुआ ये बड़ा बदलाव

भोपाल में कलेक्शन मैनेजर के साथ 4 लाख की लूट, आंख में मिर्ची झोंक पैसों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार

हार्दिक पांड्या को डेट कर चुकी हैं ईशा गुप्ता? बोली-"डेटिंग से पहले कई महीनों तक बात..."

यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी, 26 नागरिकों की मौत, जेलेंस्की ने नाटो से मांगी सैन्य मदद

'दिल पे चलाई छुरियां...' वायरल ट्रेंड को मिले अब तक 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज, इंस्टाग्राम पर दनादन बन रहीं मजेदार रील
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited