एक बार फिर हो रही 'ग्रहों की परेड', जानें नंगी आंखों से कब देख सकेंगे असाधारण नजारा

Planetary Alignment: अगर आप लोगों को खगोलीय घटनाएं रुचिकर लगती हैं तो आप लोगों को प्लेनेटरी अलाइनमेंट पर जरूर अपनी निगाह बनाकर रखना चाहिए। आसमान में एक बार फिर से 'ग्रहों की परेड' देखने का सुनहरा मौका मिल रहा है। ऐसा मौका बार-बार मिले यह जरूरी नहीं है। ऐसे में हम आप लोगों को 'ग्रहों की परेड' देखने का समय और जरिया दोनों बताएंगे। दरअसल, आसमान में छह ग्रह एक दूसरे के करीब आ गए हैं। ऐसे में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आसमान अद्भुत नजारे से जगमगाएगा।

01 / 05
Share

क्या होती है ग्रहों की परेड?

Parade of Planets: ग्रहों की परेड को अंग्रेजी भाषा में परेड ऑफ द प्लानेट्स (Planetary Alignment) कहते हैं, जिसका मतलब एक सीध पर कई ग्रहों का दिखाई देना है। इस खगोलीय घटना को कोई भी देख सकता है।

02 / 05
Share

कब दिखेगा अद्भुत नजारा?

Planetary Alignment 2024: सितंबर के शुरुआती दो हफ्तों में आसमान में ग्रहों की परेड दिखाई देगी। आसमान में पूर्व से पश्चिम की ओर सूर्यास्त से ठीक आधे घंटे बाद एक सीध में ग्रह दिख सकते हैं।

03 / 05
Share

आखिरी बार कब हुई थी ग्रहों की परेड?

Last Planetary Alignment: आखिरी बार 3 जून को ग्रहों की परेड का अद्भुत नजारा दिखाई दिया था। उस वक्त एक कतार में छह ग्रह दिखाई दिए थे। जिनमें बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल थे।

04 / 05
Share

क्या नंगी आंखों से देख सकेंगे 'ग्रहों की परेड'

Telescope: नंगी आंखों से मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि ग्रह आसानी से देखे जा सकेंगे, लेकिन यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए आप लोगों को दूरबीन का सहारा लेना पड़ेगा।

05 / 05
Share

अगली बार कब दिखेगा अलौकिक नजारा?

Next Planetary Alignment: इसके बाद अब 21 जनवरी, 2025 को एक सीध में छह ग्रह दिखाई देंगे। ऐसे में सूर्यास्त के ठीक बाद मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून, शुक्र और शनि ग्रह को देखा जा सकेगा।