अंतरिक्ष में खाना कैसे गर्म होता है, क्या ठंडा ही खाते हैं एस्ट्रोनॉट्स?
अंतरिक्ष यात्रियों की जिंदगी हमेशा रोमांच से भरी होती है। स्पेस में उन्हें कई अलग-अलग तरह के चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर साइंस के स्टूडेंट्स से लेकर आम लोगों तक में कई सवाल होते हैं। जैसे- अंतरिक्ष यात्री वहां क्या करते हैं? क्या खाते हैं? कैसे रहते हैं? अब अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ही लंबे समय से वहां फंसी हुई हैं, ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या स्पेस में अंतरिक्ष यात्रियों को ठंडा खाना ही खाना पड़ता है, वहां पर खाना गर्म करने के लिए क्या करना होता है? चलिए जानते हैं...

धरती से ही अंतरिक्ष में भेजा जता है खाना
अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक भ्रम तो यहीं दूर कर लेना चाहिए कि अंतरिक्ष में खाना नहीं पकाया जाता है। उनके लिए धरती से ही खाना भेजा जाता है। अंतरिक्ष यात्री अपने साथ ऐसी चीजें लेकर जाते हैं, जिसे वे लंबे समय तक अपने साथ रख सकें और वह खराब न हो।

750 ग्राम वजन का खाने का कंटेनर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर अंतरिक्ष यात्री अपने साथ 1.7 किलोग्राम के हिसाब से वजन कैरी करता है, इसमें 750 ग्राम वजन खाने के कंटेनर का ही होता है। स्पेस में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता, इसलिए उनके लिए खाना जीरो-ग्रैविटी को ध्यान में रखकर पकाया जाता है।

2 दिन में खत्म करना होता है खाना
अंतरिक्ष यात्रियों को अपना खाना दो दिन के अंदर खत्म करना होता है। ऐसा नहीं करने पर दो दिन में खाना सड़ने लगता है।

खाना गर्म करने का नहीं होता इंतजाम
अंतरिक्ष में खाना गर्म करने का कोई इंतजाम नहीं होता है। इसलिए उनका खाना पकाते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि खाने को दोबारा गर्म करने की जरूरत न पड़े। उनके लिए खाना तैयार करने में थर्मो-स्टेबलाइज्ड टेक्निक का इस्तेमाल किया जाता है।

रेडिएशन से भी बचाना होता है खाना
अंतरिक्ष यात्रियों को अपने खाने को वहां होने वाले रेडिएशन से भी बचाना होता है। इसलिए धरती से ही खाना भेजते समय रेडिएशन रोधी पैकिंग की जाती है। खाने को विशेष प्रकार के फ्लेक्सिबल फॉयर लैमिनेटड पाउच में रखा जताा है। अंतरिक्ष यात्रियों को ज्यादातर खाना रेडी टू ईट होता है।

पिता रोडवेज बस ड्राइवर और बेटी बनी IAS, हिंदी से यूपीएससी क्रैक कर गाड़ दिया झंडा

उसने एक कहानी बताई थी... मुंबई को IPL प्लेऑफ में पहुंचाकर सूर्यकुमार यादव का खास बयान

अब मिनटों में घर पर बनाएं मखाने की खीर, उंगलियां चाटते नहीं थकेंगे मेहमान

भीषण गर्मी में बढ़ गया हीट स्ट्रोक का खतरा, तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, हमेशा रहेंगे कूल-कूल

ओडिशा के 5 भूले-बिसरे बीच, शायद ही पता होगा नाम, बकेटलिस्ट में कर सकते हैं शामिल

EXCLUSIVE: 'हेरा फेरी 3' में हुई कार्तिक आर्यन की एंट्री पर Suniel Shetty का बड़ा खुलासा, बोले 'कोई भी किसी को रिप्लेस...'

सब्जी काटने के लिए महिला ने अपनाई ऐसी ट्रिक, देख इंटरनेट यूजर्स बोले - ये तो वाकई कारगर है

ऐश्वर्या राय के कान्स जाते ही मां संग डिनर पर निकले अभिषेक बच्चन, ये हसीना भी साथ आईं नजर

Wildlife Tourism: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में रोचक तथ्य, बेहद कम पर्यटकों को है जानकारी

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही गोलीबारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited