क्या इंसानों की तरह कुत्ते भी देखते हैं सपना? अगर हां... तो क्या दिखता होगा
Dogs Secrets: कुत्ते पालना कई लोगों को खूब पसंद होता है तो कुछ लोग इससे दूर भी भागते हैं, लेकिन क्या कभी आप लोगों ने सोचा है कि कुत्ते भी हम इंसानों की तरह सपने देखते हैं। जी, हां। ऐसा मैं नहीं, बल्कि एक वरिष्ठ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सतिंदर पुरी का मानना है। उन्होंने बताया कि कुत्ते भी आम इंसानों की तरह ही सपने देखते हैं। कई तरह की क्लीनिकल ऑब्जरवेशन में इस बात की पुष्टि हुई है कि कुत्तों का सपने देखना उनकी स्लीप साइकिल का एक हिस्सा है।
कुत्ते भी इंसानों की तरह देखते हैं सपने
हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस ने कैनाइन और फेलिन मेडिसिन और सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सतिंदर पुरी से कुत्तों के सपनों के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि कुत्ते भी इंसानों की तरह ही सपने देखते हैं।
सोने वक्त कई तरह की करते हैं हरकतें
बकौल डॉ पुरी, कई लोग सोते समय कुत्तों द्वारा की जाने वाली हरकतों से घबरा जाते हैं, जबकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह नींद में सपने देख रहे होते हैं।
सपने कब देखते हैं कुत्ते? कैसे जानें
सोते समय कुत्ते अक्सर कई तरह की हरकतें करते हैं, जैसे पूंछ हिलाना, पैरा हिलाना, आंखें झपकाना या फिर उनके होंठ कांपने लगे तो इन हरकतों से समझ जाइये कि वह सपना देख रहे हैं।
कुत्ते या पिल्ले? कौन देखते हैं ज्यादा सपने
हम यह तो जानते हैं कि कुत्ते सपने देखते हैं, लेकिन ज्यादा सपने कौन देखता है एक परिपक्व कुत्ता या फिर पिल्ला या कहें पपी। जवाब बेहद आसान है- कुत्ते के मुकाबले पिल्ले ज्यादा सपने देखते हैं।
सपने में क्या दिखता है?
बकौल डॉक्टर, कुत्ते अक्सर नींद में जब होते हैं तो अपनी दिनभर की एक्टिविटी को सपनों में देखते हैं। जैसे- क्या-क्या खाया, कहां गए, किस-किस से मिले इत्यादि।
क्या आपका कुत्ता भी ऐसी हरकतें करता है?
अगर आपका कुत्ता भी इस तरह की तमाम हरकतें करता है तो उससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह तमाम हरकतें कुत्ते के जीवन का हिस्सा है या यूं समझ लीजिए कि वह अपना साधारण सा जीवन इसी प्रकार व्यतीत करता है।
2024 में टेस्ट के सिक्सर किंग बने ये 5 खिलाड़ी, टॉप पर भारतीय का राज
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के वैज्ञानिक कारण क्या है? जानें कब और कैसे लगता है
IQ Test: बड़े-बड़े निशानेबाजों ने मानी हार, मगर 8 की भीड़ में 3 नहीं ढूंढ़ पाए, क्या आपमें है दम
IPL 2025 में ऐसी होगी CSK की सबसे मजबूत प्लेइंग 11
18 सितंबर 2024 का चंद्रग्रहण इन राशियों को कर सकता है बर्बाद, लव लाइफ में मिलेगा धोखा!
2024-2025 Grahan List In India: 2024 और 2025 में भारत में कितने ग्रहण पड़ेंगे, जानिए पूरी डिटेल यहां
Rajasthan Tour Packages: राजस्थान जाने का सपना होगा पूरा, ये हैं 15 सबसे सस्ते टूर पैकेज की लिस्ट, इतने कम पैसों में भी मजेदार रहेगी फैमिली ट्रिप
बिहार से जल्द मॉनसून की विदाई, आज इन 11 जिलों में हल्की बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट
चावल के आटे में ये 2 चीजें मिक्सर कर चेहरे पर लगाएं, देखते ही लोग पूछने लगेंगे खूबसूरती का राज
Chandra Grahan 2024 Time, Lunar Eclipse Timings: चंद्र ग्रहण की समाप्ति कब होगी, जानिए कहां-कहां ग्रहण दिख रहा है
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited