पृथ्वी के एक नहीं, बल्कि दो चंद्रमा? टक्कर के बाद बचे हमारे चंदा मामा, जानें

Earth Had Two Moons: हमारे सौरमंडल में कुल 293 चंद्रमा हैं, लेकिन हमारे अपने ग्रह पृथ्वी का एक ही चांद है। ऐसा हम लोग सदियों से पढ़ते और देखते आए हैं, लेकिन एक नई स्टडी ने ऐसा सुझाव दिया कि पृथ्वी के एक नहीं, बल्कि दो चंद्रमा रहे होंगे और आपस में टक्कर के बाद एक हो गएं। हालांकि, आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आज हम लोग विगत चंद्रमा के अस्तित्व की कहानी को समझेंगे।

01 / 05
Share

पृथ्वी के एक से ज्यादा चंद्रमा!

स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी के कभी दो चंद्रमा हुआ करते थे। एक चंद्रमा कभी पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद दूसरे चंद्रमा से टकराया होगा।

02 / 05
Share

हमारे अपने चंदा मामा

खगोलविदों का मानना है कि दूसरे चंद्रमा का निर्माण हमारे ग्रह और मंगल ग्रह के आकार की आसमानी वस्तु के बीच हुई उसी टक्कर से हुआ होगा जिसने हमारे चंदा मामा के निर्माण में मदद की।

03 / 05
Share

दूसरा चंद्रमा

खगोलविदों का मानना है कि संभवत: चंदा मामा के निर्माण से बचे हुए मलबे से दूसरे चंद्रमा का निर्माण हो सकता है। जिसका व्यास हमारे चंद्रमा के व्यास का एक तिहाई रहा होगा।

04 / 05
Share

खगोलविदों की अलग-अलग राय

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी के चंद्रमा को लेकर खगोलविदों की राय अलग-अलग है। कुछ का मानना है कि दो चंद्रमा रहे होंगे, जबकि कईयों को लगता है कि सिर्फ एक ही चंद्रमा थे और हैं।

05 / 05
Share

चंद्रमा का सुदूर हिस्सा

चंद्रमा का सुदूर इलाका सदियों तक रहस्य बना हुआ था, लेकिन 1959 में सोवियत लूना 3 स्पेसक्रॉफ्ट ने पहली बार इसकी तस्वीरें कैप्चर कीं और रहस्यों से पर्दा उठाया। चंद्रमा का सुदूर इलाका निकट वाले हिस्से से काफी अलग है।