'तबाही के देवता' को लेकर वैज्ञानिक हैरान और परेशान; एपोफिस बढ़ रहा पृथ्वी की ओर

God of Destruction Known as a Apophis: क्या 'विनाश के देवता' भीषण तबाही मचाएंगे? क्या पृथ्वी से होगी भयंकर टक्कर? इस तरह के बहुत से सवाल वैज्ञानिकों को चिंतित कर रहे हैं। हालिया अध्ययन के मुताबिक, 'विनाश के देवता' जिन्हें एपोफिस के नाम से जाना जाता है, वह पृथ्वी से टकराने की राह पर हैं, जबकि पुराने अध्ययनों में इस तरह की संभावनाओं को खारिज कर दिया गया था। इसी वजह से वैज्ञानिक 'विनाश के देवता' पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं। जितना अनूठा यह नाम है उतना ही ज्यादा अद्वितीय प्रकार का यह एस्टेरॉयड है तो 'एपोफिस एस्टेरॉयड' के नए अपडेट के बारे में जानते हैं।

01 / 07
Share

क्या पृथ्वी से टकराएगा एपोफिस?

कनाडाई खगोलविद पॉल वीगर्ट ने हाल ही में 'एपोफिस एस्टेरॉयड' के पृथ्वी से टकराने की संभावना बताकर एक नई बहस छेड़ दी है।

02 / 07
Share

पृथ्वी को बड़ा खतरा!

द प्लैनेटरी साइंस जर्नल में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में कहा गया है कि एस्टेरॉयड से टकराने वाली एक छोटी वस्तु भी इसमें नाटकीय रूप से बदलाव कर सकती है, लेकिन पृथ्वी की तरफ मुड़ने की संभावना 5 फीसद है।

03 / 07
Share

एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका

हालिया अध्ययन के बाद 'तबाही के देवता' की पृथ्वी से टकराने की आशंका बढ़ गई है। बता दें कि एपोफिस एस्टेरॉयड के 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी के करीब से निकलने का अनुमान लगाया गया है।

04 / 07
Share

क्या है असल वजह?

खगोलविद ने एपोफिस से टकराने वाले संभावित एस्टेरॉयड की जांच की। जिसके निष्कर्षों के मुताबिक, अगर 3.4 मीटर की एक छोटी वस्तु 510 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से टकराती है तो एस्टेरॉयड का रास्त बदल जाएगा और वह वस्तु पृथ्वी से टक्कर की वजह बन सकती है।

05 / 07
Share

क्या है संभावना?

हालांकि, एस्टेरॉयड की पृथ्वी से टकराने की संभावना लगभग दो अरब में से महज एक है, लेकिन फिर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

06 / 07
Share

एपोफिस का विज्ञानी नाम?

साल 2004 में पहली बार खोजे गए लगभग 1100 फीट व्यास वाले एस्टेरॉयड का विज्ञानी नाम एपोफिस 99942 है। जिसके 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी के करीब आने का अनुमान है।

07 / 07
Share

एपोफिस को कैसे मिला अनूठा नाम?

एपोफिस का नाम मिस्र के अराजकता और विनाश के प्राचीन देवता के नाम पर रखा गया था। साथ ही इस प्रकार के एस्टेरॉयड तबाही को भी दर्शाते हैं।