500 साल तक जीता है ये दुर्लभ जीव; क्या है लंबी उम्र का राज?

Greenland Shark: समुद्री दुनिया में शार्क की अनेकों प्रजातियां मौजूद हैं, लेकिन एक प्रजाति काफी रोचक है, जो बेहद सुस्त होने के साथ-साथ लंबी उम्र के लिए जानी जाती है। दरअसल, हम ग्रीनलैंड शार्क के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें कई नामों से जाना जाता है। जैसे- स्लीपर शार्क, ग्रे शार्क इत्यादि। बर्फीले पानी में रहने वाली ग्रीनलैंड शार्क को समंदर की गहराइयां काफी भाती हैं और यह माइनस 2 से माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सहन कर सकती हैं।

01 / 06
Share

ग्रीनलैंड शार्क का क्या है वैज्ञानिक नाम?

ग्रीनलैंड शार्क का विज्ञानी नाम सोम्नीओसस माइक्रोसैफलस है। जिसका मतलब स्मॉलहेड स्लीपर होता है, लेकिन यह ध्रुवीय भालू को भी अपना भोजन बना लेती हैं। देखने में जितनी विशाल लगती हैं उतना ही ज्यादा इनका वजन होता है।

02 / 06
Share

कहां पाई जाती हैं ग्रीनलैंड शार्क

ग्रीनलैंड शार्क को बर्फीले पानी में रहना खूब भाता है। इसलिए माइनस तापमान में भी रहने वाली ये शार्क ग्रीनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और कनाडा में पाई जाती हैं।

03 / 06
Share

ग्रीनलैंड शार्क को पसंद है गहराई

आर्कटिक के ठंडे पानी लंबे समय तक रहने वाली एकमात्र ग्रीनलैंड शार्क 6500 फीट तक की गहराई में गोता लगा सकती है, लेकिन जितनी सुस्त यह शार्क होती है उतनी ही सुस्त पानी में इनकी रफ्तार भी होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी औसत रफ्तार लगभग 0.3 मीटर प्रति सेकंड होती है।

04 / 06
Share

जहरीला होता है ग्रीनलैंड शार्क का मांस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीनलैंड शार्क का मांस जहरीला होता है। इनका मांस खाने पर मनुष्यों और कुत्तों को बिल्कुल शराब पीने जैसा नशा हो सकता है।

05 / 06
Share

लंबी उम्र का क्या है राज?

ग्रीनलैंड शार्क 300 से 500 साल तक जिंदा रह सकती हैं और इसके लिए मांसपेशियों की चयापचय गतिविधि को एक वजह हो सकती है। मैंचेस्टर यूनिवर्सिटी के एक पीएचडी छात्र ने एक रिसर्च के दौरान बताया था कि उम्र बढ़ने के बावजूद ग्रीनलैंड शार्क की चयापचय गतिविधि में कोई बदलाव नहीं आया, जबकि ज्यादातर प्राणियों में बदलाव होते हैं।

06 / 06
Share

DNA की होती है मरम्मत!

ग्रीनलैंड शार्क की लंबी उम्र का रहस्य उनके डीएनए में छिपा होता है। दरअसल, ग्रीनलैंड शार्क के डीएनए में विशेष प्रकार के जीन्स मौजूद होते हैं, जो डीएनए की मरम्मत में मदद करते हैं।