पृथ्वी के पास एक, पर बृहस्पति के पास कितने चंदा मामा हैं? जवाब जान घूम जाएगा दिमाग

Jupiter's Moon: आसमान की ओर अक्सर निहारते हुए आप लोग चंद्रमा की खूबसूरती को देख मोहित हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे सौरमंडल में महज एक चंद्रमा नहीं है। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet) के चंद्रमा यूरोपा का अध्ययन करने के लिए एक मिशन लॉन्च किया है, लेकिन बृहस्पति के पास एक नहीं, बल्कि बहुत सारे चंद्रमा मौजूद हैं तो चलिए जानते हैं कि बृहस्पति ग्रह के पास आखिर कितने चंद्रमा हैं और सबसे बड़े चंदा मामा कौन से हैं।

01 / 05
Share

यूरोपा क्लिपर मिशन लॉन्च

Europa Clipper Mission: नासा ने 14 अक्टूबर को पृथ्वी से परे जीवन की तलाश में बृहस्पति के बर्फीले यूरोपा नामक चंद्रमा के लिए एक मिशन लॉन्च किया है। जिस पर दुनियाभर की निगाह टिकी हुई हैं।

02 / 05
Share

बृहस्पति के पास कितने हैं चांद

Moons of Jupiter:यूरोपा बृहस्पति का एकमात्र चंद्रमा नहीं है, बल्कि विशालकाय गैस दानव के पास 95 चंद्रमा हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा मान्यता मिली हुई है।

03 / 05
Share

बृहस्पति के सबसे प्रसिद्ध चंद्रमा

Jupiter Planet Moon's: भले ही बृहस्पति के पास कुल 95 चंद्रमा मौजूद हैं, लेकिन कुछ चंद्रमाओं को ही सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली है, जिनमें गेनीमीड, कैलिस्टो, आयो और यूरोपा शामिल है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि गेनीमीड हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा चांद भी है।

04 / 05
Share

चंद्रमाओं का आकार

बृहस्पति के इन चार प्रसिद्ध चंद्रमाओं का आकार पृथ्वी के चंद्रमा के आकार के बराबर या फिर उससे बड़ा है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि यह चंद्रमा अपने स्वयं के पतले वायुमंडल का निर्माण और रखरखाव करते हैं।

05 / 05
Share

सौरमंडल में कितने चंद्रमा हैं?

How Many Moons Are In Solar System: बकौल नासा हमारे सौरमंडल में कुल 293 चंद्रमा मौजूद हैं और सबसे ज्यादा चंद्रमा बृहस्पति के पास नहीं, बल्कि उसके पड़ोसी ग्रह शनि के पास हैं। शनि के पास कुल 146 चंद्रमा मौजूद हैं।