एक ऐसा ग्रह, जहां दो बार होता है सूर्यास्त और पड़ती है हाड़ कंपाने वाली ठंड

Amazing Planet: अनंत ब्रह्मांड में अनेकों राज छिपे हुए हैं और खगोलविद लगातार ऐसे रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिशें करते रहते हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता तो नहीं मिली है। ब्रह्मांड में चांद, तारे, ग्रह, ब्लैक होल, सौरमंडल और आकाशगंगाएं इत्यादि मौजूद हैं, लेकिन जब हम धरती से आसमान की ओर देखते हैं तो हमें एक ही सूर्य दिखाई देता है और सौरमंडल में इसी सूर्य के चारों ओर ग्रह परिक्रमा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा ग्रह भी मौजूद है जिसके पास एक नहीं, बल्कि दो-दो सूरज है जिसकी वजह से उस ग्रह पर दो बार सूर्य अस्त होता है तो चलिए विस्तार से उस ग्रह के बारे में जानते हैं।

अनोखा ग्रह
01 / 07

अनोखा ग्रह

पृथ्वी से लगभग 245 प्रकाश वर्ष दूर एक अनोखा ग्रह मौजूद है जिसकी तुलना हॉलीवुड की फिल्म 'स्टार वॉर' के टैटूइन ग्रह से की जाती है। (फोटो साभार: Copilot AI)

दो तारों की करता है परिक्रमा
02 / 07

दो तारों की करता है परिक्रमा

इस अनोखे ग्रह को हम Kepler-16b के नाम से जानते हैं और यह एक ऐसा ग्रह है, जो दो तारों की परिक्रमा करता है। इस वजह से इस ग्रह पर एक नहीं, बल्कि दो-दो सूर्य दिखाई देते हैं। (फोटो साभार: Copilot AI)

दो बार अस्त होता है सूरज
03 / 07

दो बार अस्त होता है सूरज

केप्लर-16बी पर एक नहीं, बल्कि दो-दो सूरज मौजूद हैं। जिसकी वजह से यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त दो-दो बार होता है। हालांकि, केप्लर-16बी के दोनों सूरज हमारी पृथ्वी के सूर्य की तुलना में छोटे नजर आते हैं। (फोटो साभार: Copilot AI)

केप्लर-16बी की कब हुई खोज
04 / 07

केप्लर-16बी की कब हुई खोज?

नासा के मुताबिक, केप्लर-16बी की खोज साल 2011 में केप्लर अंतरिक्ष यान की बदौलत हुई थी। हालांकि, शुरुआती दिनों में खगोलविदों ने कहा था कि यहां पर जीवन की संभावना हो सकती है, लेकिन बाद में संभावना को नकार दिया गया।

हाड़ कंपाने वाली ठंड
05 / 07

हाड़ कंपाने वाली ठंड

Kepler-16b महज 229 दिनों में अपने तारे का एक चक्कर लगा लेता है। इस ग्रह पर भीषण ठंड पड़ती है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। Kepler-16b का तापमान -70 से -100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।

तारों का ग्रहण
06 / 07

तारों का ग्रहण

इस अनोखे ग्रह पर कभी-कभी तारों का ग्रहण दिखाई देता है। दरअसल, एक तारा कभी-कभी दूसरे तारे के पीछे छिप जाता है जिसकी वजह से अद्भुत नजारा दिखाई देता है।

गैसीय दानव
07 / 07

गैसीय दानव

Kepler-16b कहने को तो गैसीय दानव है, लेकिन इसका द्रव्यमान शनि ग्रह के बराबर है। आसान भाषा में कहें तो केप्लर-16बी शनि ग्रह की तरह ठंडी गैसों से बना हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited