NASA ने धूल और गैस वाले 5 सबसे चमकीले Nebula के जरिये दिखाई ब्रह्मांड की खूबसूरती
Nebula Stunning Images: असंख्य रहस्यों से भरे हुए ब्रह्मांड के बारे में खगोलविद अभी बहुत ज्यादा नहीं जान पाए हैं, लेकिन हबल और जेम्स वेब जैसे स्पेस टेलीस्कोप की मदद से अपनी समझ को जरूर विकसित कर लिया है। जिनकी मदद से अंतरिक्ष प्रेमियों को भी ब्रह्मांड की खूबसूरती से रूबरू हो पाते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने हाल ही में गैस और धूल से बनी अद्भुत संरचनाओं वाले नेबुला की तस्वीरें साझा की हैं।

लिटिल डंबल नेबुला
Little Dumbbell Nebula: लिटिल डंबल नेबुला, जिसे कॉर्क नेबुला या बारबेल नेबुला के नाम से भी जाना जाता है। शुरुआती दिनों में इसे दो नेबुला माना जा रहा था तभी तो NGC 650 और NGC 651 नाम दिए गए। हालांकि, लिटिल डंबल नाम इसके आकार की वजह आया है। यह M76 पर्सियस तारामंडल में स्थित है, जो पृथ्वी से लगभग 3,400 प्रकाश वर्ष दूर है। (फोटो साभार: NASA)

बबल नेबुला
Bubble Nebula: सुदूर अंतरिक्ष में मौजूद बबल नेबुला जिसे NGC 7635 के नाम से भी जाना जाता है। बबल नेबुला एक बेहद विशाल क्षेत्र है। इसका व्यास लगभग सात प्रकाश वर्ष है। बबल नेबुला पृथ्वी से लगभग 7,100 प्रकाश वर्ष दूर कैसिओपिया तारामंडल में स्थित है। (फोटो साभार: NASA)

टारेंटुला नेबुला
Tarantula Nebula: टारेंटुला नेबुला मिल्की-वे के पास में सबसे बड़ा और सबसे चमकीला क्षेत्र है। इस तारों की नर्सरी को आधिकारिक तौर पर 30 डोरैडस (30 Doradus) के नाम से जाना जाता है। (फोटो साभार: NASA)

कैट्स आई नेबुला
Cat's Eye Nebula: कैट्स आई नेबुला पृथ्वी से लगभग 3,300 प्रकाश वर्ष दूर ड्रेको तारामंडल (Draco Constellation) में स्थित है। इसका वैज्ञानिक नाम NGC 6543 है। इसको आंख जैसी जटिल संरचना की वजह से ऐसा अजीबोगरीब नाम मिला। (फोटो साभार: NASA)

हॉर्सहेड नेबुला
Horsehead Nebula: गैस और धूल के विशाल बादलों की संरचना वाला हॉर्सहेड नेबुला पृथ्वी से लगभग 1,600 प्रकाश वर्ष दूर है। बता दें कि नेबुला शौकिया और पेशेवर खगोलविदों को सबसे ज्यादा लुभाता रहा है। (फोटो साभार: NASA)
सोनीपत के 5 सबसे महंगे इलाके, अमीरों की है पहली पसंद
May 13, 2025

आदमपुर एयरबेस में PM मोदी की हुंकार, जवानों की असाधारण वीरता को सराहा , बोले -PAK को भारतीय सेना ने चटाई धूल

थायराइड को जड़ से खत्म करना है तो रोजाना करें ये 4 एक्सरसाइज, हमेशा बनी रहेगी फिटनेस

Anupama 7 Twist: कोठारी परिवार में कब्जा जमाने के लिए माही ने फेंक दिया है पासा, मकड़ी के जाल में बुरा फंसेगी अनुपमा

GHKKPM 7 Maha Twist: सई से मिलकर नील की आंखें होंगी नम, सवि के सामने खुलेगा रजत का गहरा राज

टाइम मशीन में रखो कदम, 90 के दशक के सुनहरे दौर की आ जाएगी याद, विंटेज माहौल में यहां जाएं घूमने

Delhi Rainfall: दिल्ली में तेज बारिश, हवाओं के साथ बौछारों ने मौसम किया सुहावना; IMD का बड़ा अलर्ट

छोटी सी उम्र में युग देवगन के हाथ लगी ये हॉलीवुड फिल्म, पापा अजय देवगन संग मचाएंगे धमाल

Pawandeep Rajan ने ठीक होते ही अस्पताल में छेड़ा सुर, खूबसूरत आवाज में गाया 'जो भेजी थी दुआ...'

कल का मौसम 14 May 2025 : गर्मी पर मानसून लगाएगा ब्रेक, 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

चेतक की चार लाइन से PM नरेंद्र मोदी ने बताई हिंदुस्तान की ताकत, पढ़ें महाराणा प्रताप के घोड़े पर लिखी वह पूरी कविता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited