NASA ने धूल और गैस वाले 5 सबसे चमकीले Nebula के जरिये दिखाई ब्रह्मांड की खूबसूरती
Nebula Stunning Images: असंख्य रहस्यों से भरे हुए ब्रह्मांड के बारे में खगोलविद अभी बहुत ज्यादा नहीं जान पाए हैं, लेकिन हबल और जेम्स वेब जैसे स्पेस टेलीस्कोप की मदद से अपनी समझ को जरूर विकसित कर लिया है। जिनकी मदद से अंतरिक्ष प्रेमियों को भी ब्रह्मांड की खूबसूरती से रूबरू हो पाते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने हाल ही में गैस और धूल से बनी अद्भुत संरचनाओं वाले नेबुला की तस्वीरें साझा की हैं।
लिटिल डंबल नेबुला
Little Dumbbell Nebula: लिटिल डंबल नेबुला, जिसे कॉर्क नेबुला या बारबेल नेबुला के नाम से भी जाना जाता है। शुरुआती दिनों में इसे दो नेबुला माना जा रहा था तभी तो NGC 650 और NGC 651 नाम दिए गए। हालांकि, लिटिल डंबल नाम इसके आकार की वजह आया है। यह M76 पर्सियस तारामंडल में स्थित है, जो पृथ्वी से लगभग 3,400 प्रकाश वर्ष दूर है। (फोटो साभार: NASA)
बबल नेबुला
Bubble Nebula: सुदूर अंतरिक्ष में मौजूद बबल नेबुला जिसे NGC 7635 के नाम से भी जाना जाता है। बबल नेबुला एक बेहद विशाल क्षेत्र है। इसका व्यास लगभग सात प्रकाश वर्ष है। बबल नेबुला पृथ्वी से लगभग 7,100 प्रकाश वर्ष दूर कैसिओपिया तारामंडल में स्थित है। (फोटो साभार: NASA)
टारेंटुला नेबुला
Tarantula Nebula: टारेंटुला नेबुला मिल्की-वे के पास में सबसे बड़ा और सबसे चमकीला क्षेत्र है। इस तारों की नर्सरी को आधिकारिक तौर पर 30 डोरैडस (30 Doradus) के नाम से जाना जाता है। (फोटो साभार: NASA)
कैट्स आई नेबुला
Cat's Eye Nebula: कैट्स आई नेबुला पृथ्वी से लगभग 3,300 प्रकाश वर्ष दूर ड्रेको तारामंडल (Draco Constellation) में स्थित है। इसका वैज्ञानिक नाम NGC 6543 है। इसको आंख जैसी जटिल संरचना की वजह से ऐसा अजीबोगरीब नाम मिला। (फोटो साभार: NASA)
हॉर्सहेड नेबुला
Horsehead Nebula: गैस और धूल के विशाल बादलों की संरचना वाला हॉर्सहेड नेबुला पृथ्वी से लगभग 1,600 प्रकाश वर्ष दूर है। बता दें कि नेबुला शौकिया और पेशेवर खगोलविदों को सबसे ज्यादा लुभाता रहा है। (फोटो साभार: NASA)
CTET vs TET दोनों में क्या है अंतर, जानें किसमें है ज्यादा स्कोप
Top 7 South Gossips 19 September: कोरियोग्राफर जानी मास्टर गोवा से हुए अरेस्ट, Kanguva की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा
दुनिया में कितने अजूबे हैं? ताज महल को पछाड़ती हैं ये जगहें.. एक बार जिंदगी में जरूर करें विजिट
अंबानी के बप्पा का लग्जरी काफिला; 2 Rolls Royce, 8 G-Wagon के साथ विसर्जन
पुरानी बनारसी साड़ी में महारानी बनी करीना कपूर, गले में टांगा चांद तो आंचल में लपेटे लाखों सितारे, KALI BINDI ने लुट ली महफिल
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited