होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

आसमान से बरसती है आग और 'हीरों' से भरी है दुनिया! जिसके सामने बौनी लगे अपनी पृथ्वी

55 Cancri e Planet: ब्रह्मांड में अनगिनत ग्रह मौजूद हैं, लेकिन लगातार खगोलविद नए-नए ग्रहों की तलाश में जुटे हुए हैं। तभी तो अब तक खगोलविदों ने 5000 से ज्यादा बाह्यग्रहों की खोज की है जिनमें ऐसे ग्रह शामिल हैं जहां पर लोहे की बारिश, हीरों की बारिश इत्यादि होती है। तो चलिए आज एक ऐसे ग्रह के बारे में जानते हैं, जो पृथ्वी से लगभग 41 प्रकाश वर्ष दूर कर्क तारामंडल में स्थित है और वह 'हीरों' से भरी हुई दुनिया है। यह आकार में पृथ्वी से लगभग 5 गुना ज्यादा बड़ा है और इसे सुपर-अर्थ की श्रेणी में रखा गया है।

जेम्स वेब की अनोखी खोज जेम्स वेब की अनोखी खोज
01 / 06
Share

जेम्स वेब की अनोखी खोज

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने एक ऐसे ग्रह की खोज की, जो न सिर्फ धरती से कई गुना ज्यादा बड़ा है, बल्कि हीरों से भी भरा हुआ हो सकता है। (फोटो साभार: Copilot AI)

हीरों से भरा ग्रह हीरों से भरा ग्रह
02 / 06
Share

'हीरों' से भरा ग्रह!

पृथ्वी से लगभग 41 प्रकाश वर्ष दूर स्थित 55 कैन्क्री ई (55 Cancri e) ग्रह का एक बड़ा हिस्सा हीरों और ग्रेफाइट जैसी कार्बन संरचनाओं से बना हो सकता है। इसकी खोज जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से हुई। (फोटो साभार: Copilot AI)

03 / 06
Share

सुपर अर्थ या कुछ और

55 कैन्क्री ई के सामने हमारी पृथ्वी बौनी लगती है, क्योंकि यह पृथ्वी से लगभग 5 गुना ज्यादा बड़ा है और इसे 'सुपर अर्थ' की श्रेणी में रखा गया है। (फोटो साभार: Copilot AI)

04 / 06
Share

ग्रह पर बरसती है आग!

55 कैन्क्री ई अपने तारे की परिक्रमा महज 17-18 घंटे में पूरा कर लेता है। अपने तारे से महज 0.015 खगोलीय इकाई की दूरी पर होने की वजह से यहां का तापमान भी बहुत अधिक है। आसान शब्दों में कहें तो यहां पर आग बरसती है।

05 / 06
Share

कितना होता है तापमान

इस ग्रह पर तापमान 2400 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जिसकी वजह से सतह पिघले हुए लावा के समुदर में तब्दील हो जाती है। इस ग्रह के चारों ओर एक अलग तरह का वायुमंडल भी मौजूद है, जो संभवत: ज्वालामुखीय गतिविधियों की वजह से बना हो सकता है।

06 / 06
Share

जीवन की संभावना

चरम गर्मी और लावा में तब्दील सतह की वजह से ग्रह पर जीवन की संभावना ना के बराबर है, लेकिन 55 कैन्क्री ई ग्रहों के निर्माण को समझने के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।