NASA Alert: बार-बार डराते हैं 'तबाही के देवता', पर इस बार पृथ्वी की ओर बढ़ रही गंगनचुबी इमारत से बड़ी चट्टान

Asteroid's towards Earth: एस्टेरॉयड, जिन्हें क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है, लगातार हमें डराते रहते हैं और वैज्ञानिक हर सप्ताह नए-नए एस्टेरॉयड्स का अलर्ट भी जारी करते हैं, लेकिन कुछ एक एस्टेरॉयड ऐसे होते हैं, जिनका नाम ज़हन में बस जाता है। हाल ही में 'तबाही के देवता' को लेकर खूब चर्चा हुई और उसके भविष्य में पृथ्वी से टकराने की संभावना भी जताई गई। हालांकि, खगोलविदों का अनुमान 10 लाख में से महज एक संभावना पर टिका हुआ है, लेकिन आज बात हालिया एस्टेरॉयड्स की करेंगे, जो पृथ्वी के बेहद नजदीक आ रहे हैं।

आसमानी वस्तुओं पर स्पेस एजेंसी की पैनी निगाह
01 / 05

आसमानी वस्तुओं पर स्पेस एजेंसी की पैनी निगाह

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेपीएल लेबोरिटी लगातार पृथ्वी के करीब आने वाली वस्तुओं की निगरानी करती है। इसी के साथ ही हर सप्ताह एस्टेरॉयड्स का अलर्ट भी जारी करती है।

आसमानी आफत का अलर्ट जारी
02 / 05

आसमानी आफत का अलर्ट जारी

हाल ही में स्पेस एजेंसी ने दो नए एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। जिनका विशालकाय आकार चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। इनमें से एक एस्टेरॉयड का व्यास लगभग 510 फीट है, जिसका विज्ञानी नाम 2013 FW13 एस्टेरॉयड है।

2013 FW13 एस्टेरॉयड
03 / 05

2013 FW13 एस्टेरॉयड

एक गगनचुंबी इमारत जितना विशाल 2013 FW13 एस्टेरॉयड 18 सितंबर, 2024 को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाली है। जिसकी पृथ्वी से दूरी 20 लाख मील होगी। हालांकि, आपको यह दूरी बहुत ज्यादा लग रही होगी, लेकिन खगोलीय दृष्टि से देखें तो ऐसा नहीं है।

क्या पृथ्वी को है कोई खतरा
04 / 05

क्या पृथ्वी को है कोई खतरा?

बकौल नासा, 2013 FW13 एस्टेरॉयड से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन पृथ्वी के बेहद करीब होने की वजह से इस पर पैनी निगाह बनाए रखने की जरूरत है।

2024 RH8 एस्टेरॉयड
05 / 05

2024 RH8 एस्टेरॉयड

2024 RH8 नामक एक एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है जिसकी पृथ्वी से दूरी 20 लाख मील होगी। एक विशालकाय विमान जितने आकार वाले 2024 RH8 एस्टेरॉयड का व्यास लगभग 140 फीट है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited