3 विनाशकारी एस्टेरॉयड तेजी से बढ़ रहे धरती की ओर, अंतरिक्ष में आज दिखेगा अद्भुत नजारा

Asteroid hitting Earth: तीन विशालकाय एस्टेरॉयड, जिन्हें क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है, तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने विशालकाय एस्टेरॉयड्स का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) लगातार पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की निगरानी करता है और संभावित खतरों का आकलन किया जाता है। हाल ही में जेपीएल ने 2024 SG एस्टेरॉयड, 2024 RK7 एस्टेरॉयड और 2024 SF एस्टेरॉयड के पृथ्वी की ओर बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है तो चलिए इन तीनों एस्टेरॉयड्स के बारे में विस्तार से समझते हैं।

01 / 06
Share

एस्टेरॉयड नहीं, आसमानी आफत कहिये

Asteroid towards Earth: पृथ्वी के नजदीक से आए दिन छोटे से बड़े आकार के दो-चार एस्टेरॉयड गुजरते रहते हैं, लेकिन इस बार एक घर से लेकर विशालकाय विमान जितने आकार के तीन एस्टेरॉयड डराने आ रहे हैं।

02 / 06
Share

पृथ्वी के नजदीक कब आएंगे तीनों एस्टेरॉयड

Asteroid Near Earth: 2024 SG एस्टेरॉयड, 2024 RK7 एस्टेरॉयड और 2024 SF एस्टेरॉयड नामक तीनों विशालकाय एस्टेरॉयड के चलते आज अंतरिक्ष में अद्भुत नजारा दिखने वाला है।

03 / 06
Share

क्या पृथ्वी से टकराएंगे एस्टेरॉयड?

Asteroid Danger: तीनों विशालकाय एस्टेरॉयड में से किसी के भी पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। हां, आज तीनों एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से जरूर गुजरने वाले हैं। ऐसी खगोलीय घटनाएं आए दिन होती रहती है।

04 / 06
Share

2024 SG एस्टेरॉयड

NASA High Alert: 2024 SG एस्टेरॉयड तीनों विशालकाय क्षुद्रग्रहों में सबसे छोटे आकार का है। मकान जितने आकार वाले 2024 SG एस्टेरॉयड का व्यास 46 फुट है और पृथ्वी से महज 6.8 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।

05 / 06
Share

2024 RK7 एस्टेरॉयड

Nasa Asteroid Alert: 100 फीट व्यास वाले विशालकाय विमान जितने आकार वाला 2024 RK7 एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। इस दौरान इसकी दूरी महज 4.2 मिलियन मील होगी।

06 / 06
Share

2024 SF एस्टेरॉयड

Massive Asteroid Alert: 2024 SF एस्टेरॉयड 82,884 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, यह हमारे ग्रह से लगभग 2.8 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा। यह तीनों एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा है जिसका व्यास 170 फीट बताया जा रहा है।