'शिकारी चांद' का अभी कर लें दीदार, देखने का आखिरी मौका आज; जानें कैसे मिला ये नाम

Hunter Moon: आसमान में दिलचस्पी रखने वाले लोग अगर 'हंटर मून' या कहें शिकारी चांद को अबतक नहीं देख पाए हैं तो आज खुली आंखों से चांद का दीदार जरूर करें, क्योंकि आज आखिरी बार आसमान में इस साल का 'हंटर मून' दिखाई देगा और अगर आप ने इसे मिस किया तो फिर एक साल का इंतजार करना पड़ेगा। अक्टूबर माह में दिखने वाला चंद्रमा सबसे नजदीक और बड़ा दिखाई देता है। भारत में तो इसी माह शरण पूर्णिमा भी मनाई जाती है।

दुनियाभर में दिखा हंटर मून
01 / 05

दुनियाभर में दिखा हंटर मून

दुनियाभर के लोगों ने हंटर मून का अद्भुत नजारा देखा। पश्चिमी देशों में तो हार्वेस्ट मून के बाद हंटर मून का बेशब्री से इंतजार किया जाता है। साथ ही हंटर मून को मौसम के परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।

चांद को कैसे मिला अनोखा नाम
02 / 05

चांद को कैसे मिला अनोखा नाम?

हार्वेस्ट मून के बाद आने वाली पूर्णिमा को हंटर मून कहा जाता है। इस माह के चांद को यह अनोखा नाम ब्रिटिश और अमेरिकी किसानों ने दिया था, क्योंकि चंद्रमा आसमान में बेहद चमकीला और बड़े आकार का प्रतीत होता है।

इस चांद में छिपा था एक खास संदेश
03 / 05

इस चांद में छिपा था एक खास संदेश

पश्चिमी देशों में हंटर मून काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, क्योंकि यह शिकारियों के लिए एक तरह का संकेत होता था। दरअसल, हंटर मून के दरमियां शिकारी आगामी सर्दियों को ध्यान में रखते हुए शिकार करते थे।

हंटर मून के हैं कई नाम
04 / 05

हंटर मून के हैं कई नाम

इस पूर्णिमा को अलग-अलग जगह पर विभिन्न नामों से जाना जाता है। जैसे- ट्रैवल मून, डाइंग ग्रास मून इत्यादि। यह तमाम चांद मौसम के बदलाव का संकेत देते हैं।

भारत में कब दिखेगा हंटर मून
05 / 05

भारत में कब दिखेगा हंटर मून

भारत में 'हंटर मून' 17 अक्टूबर की शाम 4:56 बजे दिखाई देगा। ऐसे में आप आसमान में एक बेहद चमकीले चांद का दीदार करेंगे। यह इस साल का तीसरा सुपरमून है, जिसे हंटर मून के नाम से जाना जाता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited