एक ट्रिलियन टन वजन, ग्रेटर लंदन से दोगुना आकार... दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग आखिर कहां फंस गया?

World Largest Iceberg: दुनिया का सबसे बड़े आइसबर्ग की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। लगभग एक ट्रिलियन टन वजन वाला दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग ए23ए कई महीनों की यात्रा के बाद ठहर गया। इस आइसबर्ग ने अबतक लगभग 80 किमी का सफर तय किया है। इसकी यात्रा को लेकर चिंताएं जताई जा रही थी कि यह साउथ जॉर्जिया द्वीप से टकरा सकता है जिसकी वजह से पेंगुइन और सील की भोजन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, ए23ए आइसबर्ग उथले पानी में फंस गया है तो चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

कहां है ए23ए आइसबर्ग
01 / 05

कहां है ए23ए आइसबर्ग?

दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग ए23ए ने दक्षिण अटलांटिक वन्यजीव आश्रय स्थल से एक मार्च को अपनी यात्रा की शुरुआत की और अब यह लगभग 80 किमी दूर उथले पानी में ठहर गया है।

आइसबर्ग का क्या होगा
02 / 05

आइसबर्ग का क्या होगा?

ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण (BAS) के समुद्र विज्ञानी एंड्रयू मीजर्स ने एक बयान में कहा, "पिछले कुछ दशकों में दक्षिणी महासागर के माध्यम से इस मार्ग पर आने वाले कई आइसबर्ग जल्द ही छोटे-छोटे टुकडों में टूटकर पिघल जाते हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका क्या होता है।

क्वीन ऑफ आइसबर्ग
03 / 05

क्वीन ऑफ आइसबर्ग

ए23ए, जो 'क्वीन ऑफ आइसबर्ग' के नाम से भी जाना जाता है, पहली बार 1986 में अंटार्कटिका के फिल्चनर आइस शेल्फ से टूट गया था। हालांकि, यह तीन दशक से अधिक समय तक समुद्र तल से बंधा रहा। हालांकि, 2020 में यह अंटार्कटिका से टूटकर समुद्र में बहने लगा था।

क्या वन्यजीवों को है खतरा
04 / 05

क्या वन्यजीवों को है खतरा?

एंड्रयू मीजर्स ने बताया कि अगर आइसबर्ग इसी जगह पर फंसा रहता है तो इससे वन्यजीवों को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा, लेकिन अगर यह द्वीप के करीब चला जाता है तो उनके भोजन स्थलों तक जाने के मार्ग को बाधित कर सकता है।

पेंगुइन की बढ़ सकती है आबादी
05 / 05

पेंगुइन की बढ़ सकती है आबादी

बकौल विज्ञानी, अगर आइसबर्ग इसी स्थान पर रुका रहा तो समुद्री जीवों के लिए भोजन की उपलब्धता बढ़ सकती है। इससे पेंगुइन और सील समेत अन्य जीवों की आबादी में इजाफा हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited