80 हजार साल बाद लौटा 'शैतान', टकटकी लगाकर देख रही पूरी दुनिया

Rare Comet: खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों को 80 हजार साल बाद एक ऐसा धूमकेतु दिखाई दिया जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। सूर्य की परिक्रमा करने वाल यह दुर्लभ धूमकेतु जिसे C/2023 A3 - Tsuchinshan ATLAS के नाम से जाना जाता है, पृथ्वी के बेहद करीब से गुजर रहा है। जिसकी बदौलत भारत समेत दुनियाभर के लोग खुली आंखों से इसका दीदार कर रहे हैं।

01 / 06
Share

दुर्लभ धूमकेतु

दुनियाभर के आसमान में दिखाई देना वाला दुर्लभ धूमकेतु 27 सितंबर को पृथ्वी के सबसे निकटतम दूरी पर मौजूद था और फिर उसके बाद धीरे-धीरे दूर जाने लगा। इसे आप 'शैतान' धूमकेतु भी कह सकते हैं। (फोटो: एपी)

02 / 06
Share

कब देखें धूमकेतु

खगोलविदों का मानना है कि अक्टूबर के मध्य में दिखाई देने वाला धूमकेतु अभी आने वाले कुछ दिनों तक दिखाई देगा। धूमकेतु को सूर्योदय से पहले आसमान में देखा जा सकता है। (फोटो: एपी)

03 / 06
Share

शैतान धूमकेतु

इस धूमकेतु का विज्ञानी नाम C/2023 A3 - Tsuchinshan ATLAS है जिसे खगोलविद 14 से 24 अक्टूबर के बीच इसे देखने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद आसमान में एक 'सनग्रेजर' धूमकेतु भी दिख सकता है। (फोटो: एपी)

04 / 06
Share

खुली आंखों से देखें नजारा

इस धूमकेतु को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि, स्पष्ट नजारा देखने के लिए आप टेलीस्कोप की मदद भी ले सकते हैं। ऐसे में आप धूमकेतु की लंबी पूंछ भी देख पाएंगे। (फोटो: एपी)

05 / 06
Share

कब खोजा गया धूमकेतु

खगोलविदों ने C/2023 A3 - Tsuchinshan ATLAS धूमकेतु को पहली बार जनवरी 2023 में देखा था और बाद में नासा के एटलस ने भी इसे तलाशा था। हाल के दिनों में भारत सहित दुनियाभर के अंतरिक्ष प्रेमी धूमकेतु की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं। (फोटो: एपी)

06 / 06
Share

कहां से आया धूमकेतु

ऐसा माना जाता है कि यह धूमकेतु सौरमंडल के ऊर्ट क्लाउड से आया होगा। हालांकि, इसकी कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं है, क्योंकि ऊर्ट क्लाउड ऐसा क्षेत्र है जिसे अब तक नहीं देखा गया है। (फोटो: एपी)