2025 में शनि ग्रह की रिंग्स हो जाएंगी गायब, इस दावे से मची हलचल
Ring Planet: सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि को लेकर एक चौंका देने वाला दावा किया गया है। कहा जा रहा कि शनि ग्रह की नजर आने वाली रिंग्स गायब हो जाएंगी। वैज्ञानिकों ने रिंग्स के गायब होने का संभावित समय भी बताया है। वैज्ञानिकों के इस दावे के बाद हलचल मच गई। दरअसल, शनि ग्रह की रिंग्स ने सदियों से खगोलविदों और अंतरिक्ष प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर रखा है।
क्या सच में गायब हो जाएंगी रिंग्स?
अर्थ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी रिंग्स के लिए मशहूर शनि ग्रह की खूबसूरती उससे छिन सकती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि शनि ग्रह की रिंग्स 2025 में गायब हो जाएंगी।
क्या हमेशा के लिए गायब हो जाएंगी रिंग्स?
घबराने की जरूरत नहीं है। शनि ग्रह अपनी रिंग्स को खोने नहीं वाला है, बल्कि वह हमें दिखाई नहीं देगी। इसलिए कहा जा रहा है कि रिंग्स गायब हो जाएंगी।
पृथ्वी से नहीं दिखेगा नजारा
शनि ग्रह की रिंग्स समय-समय पर पृथ्वी से देखने पर हल्की या ज्यादा दिखाई देती है, लेकिन 2025 में यह इतनी ज्यादा पतली हो जाएगी कि पृथ्वी से दिखना ही बंद हो जाएगी।
शनि ग्रह के साथ ऐसा क्यों हो रहा?
बकौल रिपोर्ट, शनि ग्रह 26.7 डिग्री की धुरी पर घूमता है, लेकिन जैसे ग्रह की धुरी बदलती है तो रिंग्स पतले हो जाती हैं और धीरे-धीरे विलुप्त हो जाती हैं या यूं कहें कि हम देख नहीं पाते हैं।
क्या हमेशा होती है खगोलीय घटना
शनि ग्रह की रिंग्स पर होने वाला परिवर्तन अस्थायी है, लेकिन मार्च 2025 में रिंग्स दिखाई देने लगेगी। हालांकि, नवंबर 2025 में एक बार फिर से रिंग्स गायब हो जाएंगी और 2032 तक फिर से दिखने लगेंगी।
रिंग्स क्यों हो जाती हैं अदृश्य?
बकौल रिपोर्ट, खगोल विज्ञानी वेह पेरूमियन ने बताया कि हर 13 से 15 साल में पृथ्वी शनि ग्रह की रिंग्स को किनारे से देखती है, जिसका मतलब है कि रिंग्स बेहद कम प्रकाश को परावर्तित करती है और उसे देखने में कठिनाई हो सकती है।
CTET vs TET दोनों में क्या है अंतर, जानें किसमें है ज्यादा स्कोप
Top 7 South Gossips 19 September: कोरियोग्राफर जानी मास्टर गोवा से हुए अरेस्ट, Kanguva की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा
दुनिया में कितने अजूबे हैं? ताज महल को पछाड़ती हैं ये जगहें.. एक बार जिंदगी में जरूर करें विजिट
अंबानी के बप्पा का लग्जरी काफिला; 2 Rolls Royce, 8 G-Wagon के साथ विसर्जन
पुरानी बनारसी साड़ी में महारानी बनी करीना कपूर, गले में टांगा चांद तो आंचल में लपेटे लाखों सितारे, KALI BINDI ने लुट ली महफिल
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited