डरा रहा स्टेडियम आकार का 710 फीट विशाल एस्टेरॉयड; NASA का अलर्ट जारी

Asteroid towards Earth: पृथ्वी की ओर एक स्टेडियम के आकार जितना विशालकाय एस्टेरॉयड तेजी से बढ़ रहा है। इस एस्टेरॉयड, जिसे क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है, को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने अलर्ट जारी किया है। यूं तो आए दिन छोटी से लेकर बड़ी चट्टानें पृथ्वी के करीब से गुजरती हैं, लेकिन इस बार स्टेडियम जितनी विशाल आसमानी आफत पर वैज्ञानिक अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं तो चलिए जानते हैं कि इस एस्टेरॉयड का नाम क्या है और क्या यह पृथ्वी से टकरा सकती है?

01 / 05
Share

तेजी से बढ़ रही आसमानी आफत

नासा उन्नत टेलीस्कोप की मदद से पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं पर नजर रखता है और हाल ही में पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रही इस आसमानी आफत को भी ट्रैक कर रहा है, जिसे 2024 RV50 नाम दिया गया है। (फोटो साभार: Copilot AI)

02 / 05
Share

क्या पृथ्वी से टकराएगा एस्टेरॉयड

2024 RV50 एस्टेरॉयड को लेकर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। बकौल नासा, 2024 RV50 एस्टेरॉयड 18 अक्टूबर को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। नासा के मुताबिक, एस्टेरॉयड 46 लाख मील की सुरक्षित दूरी से गुजरेगा। (फोटो साभार: Copilot AI)

03 / 05
Share

विशालकाय चट्टान

2024 RV50 एस्टेरॉयड का आकार एक विशालकाय स्टेडियम जितना बताया जा रहा है और इसका व्यास 710 फीट है। जिससे हमारे ग्रह को तत्काल कोई खतरा नहीं है। (फोटो साभार: Copilot AI)

04 / 05
Share

क्या होते हैं एस्टेरॉयड?

एस्टेरॉयड, जिन्हें क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है, हमारे सौरमंडल में सूर्य की परिक्रमा करते हैं। एस्टेरॉयड 4.6 अरब साल पहले सौरमंडल के निर्माण के अवशेष हैं। (फोटो साभार: Copilot AI)

05 / 05
Share

क्या एस्टेरॉयड में वायुमंडल होता है

ग्रहों के विपरीत एस्टेरॉयड में वायुमंडल नहीं होता है और उनका आकार और संरचना काफी अलग होती है। कई एस्टेरॉयड तो अपने प्रारंभिक निर्माण के बाद से कभी परिवर्तित हुए ही नहीं। (फोटो साभार: Copilot AI)