इस दिन धरती पर वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स; चुनौतीपूर्ण माहौल में बना दिए 2 गजब के रिकॉर्ड
Sunita Williams Return Mission: भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और वुच विल्मोर की अंतत: धरती पर वापसी की तारीख तय हो चुकी है। 8 दिनों के अंतरिक्ष मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए पिछले साल जून के पहले सप्ताह में रवाना हुए दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का मिशन इस माह समाप्त हो रहा है। इसी के साथ ही सुनीता विलियम्स ने कई कीर्तिमान भी स्थापित किए जिनमें बकौल महिला अंतरिक्ष यात्री सबसे अधिक समय तक स्पेस स्पेशन में रहना शामिल है तो चलिए विस्तार से समझते हैं कि धरती से 421 किमी की ऊंचाई पर स्थिति स्पेस स्टेशन पर कौन-कौन से कीर्तिमान गढ़े गए।
सुनीता विलियम्स की कब हो रही वापसी?
दुनिया भर के तमाम अंतरिक्ष प्रेमी सुनीता विलियम्स की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है, क्योंकि सुनीता विलियम्स की वापसी की तारीख नजदीक आ रही है। बकौल नासा, सुनीता विलियम्स 16 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगी। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
अंतरिक्ष यात्रियों की कैसे होगी वापसी
सुनीता विलियम्स और वुच विल्मोर दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसएक्स के यान ड्रैगन से वापसी होने वाली है। दोनों ही अंतरिक्ष यात्री पिछले जून से स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं और 9 माह बाद उनका मिशन अंतत: समाप्त हो रहा है। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
कैसी हैं सुनीता विलियम्स?
नासा अधिकारी लगातार सुनीता विलियम्स की सेहद की निगरानी कर रहे हैं और उससे जुड़ा अपडेट जारी करते रहते हैं। पिछले दिनों उनकी तस्वीरों ने दुनिया को हैरान और परेशान किया था, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद दो अनोखे कीर्तिमान गढ़े हैं। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
सुनीता विलियम्स ने कौन से रिकॉर्ड बनाए?
8 दिनों के अंतरिक्ष मिशन में गईं सुनीता विलियम्स ने स्पेस स्टेशन में दो अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। जिनमें बकौल महिला अंतरिक्ष यात्री सबसे लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में रहना और महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सबसे अधिक स्पेसवॉक करना शामिल है। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
सुनीता विलियम्स ने कितने बार की अंतरिक्ष यात्रा?
सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अंतरिक्ष यात्रा है और इन तीनों अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सुनीता विलियम्स ने अब तक कुल 9 बार स्पेसवॉक की। ऐसे में उन्होंने अब तक 62 घंटे 6 मिनट तक चहलकदमी की और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
सुनीता विलियम्स के लिए क्या रहा सबसे ज्यादा मुश्किल?
सुनीता विलियम्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया कि उनके लिए क्या सबसे ज्यादा मुश्किल रहा? उन्होंने कहा कि सबसे मुश्किल तो ये है कि जमीन पर मौजूद लोग यह नहीं जानते हैं कि हम कब लौटेंगे। यह उनके लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव जैसा रहा है। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
पुणे का ऐतिहासिक नाम क्या था, जानें शहर का अतीत
Mar 30, 2025
आधी रह गई सैलरी फिर भी IPL 2025 में कहर बरपा रहा ये खिलाड़ी
ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, स्टार्क ने बनाया सुपर IPL रिकॉर्ड
कौन हैं अनिकेत वर्मा जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ IPL मैच में कर दी रनों की बारिश
गुर्दे से लिए जहर साबित होता है जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, जानें किडनी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए
IPL 2025 में CSK के लिए परेशानी का सबब बन रहे ये दो खिलाड़ी
'व्यक्ति अपने कपड़ों से नहीं बल्कि अपने विचारों और काम से बनता है योगी' सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
IPL 2025: लगातार दूसरी हार के बाद SRH के कप्तान कमिंस ने प्लेइंग 11 पर कह दी बड़ी बात
पटना और बख्तियारपुर से मोकामा का सफर हुआ आसान, ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे से वाहनों की आवाजाही शुरू
Noida Accident: नोएडा में 'लेम्बोर्गिनी कार' चला रहे एक व्यक्ति ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को रौंदा, दो लोग अस्पताल में भर्ती
Eid Namaz Ka Tarika In Hindi: ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका क्या है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited