3 चट्टानें तेजी से बढ़ रही पृथ्वी की ओर; विशालकाय विमान भी इनके सामने है फेल; नोट कर लें तारीख

Asteroid towards Earth: सुदूर अंतरिक्ष से तीन विशालकाय चट्टानें तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (NASA JPL) ने इन आसमानी चट्टानों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक चट्टान तो इतनी ज्यादा बड़ी है कि विशालकाय विमान भी उसके सामने कुछ नहीं है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कौन सा एस्टेरॉयड पृथ्वी के नजदीक आने वाला है और क्या उससे हमें घबराने की जरूरत है।

01 / 06
Share

धरती की ओर बढ़ रही विशालकाय चट्टानें

पृथ्वी की ओर तेजी से तीन चट्टानें बढ़ रही हैं, जो एक ही दिन पृथ्वी के करीब आएंगी। वैज्ञानिक इन तीनों चट्टानों पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं। ये चट्टानें 100, 170 और 580 फीट व्यास वाली बताई जा रही हैं।

02 / 06
Share

कौन-कौन से एस्टेरॉयड आ रहे

पृथ्वी की ओर आने वाले एस्टेरॉयड्स में 363305 (2002 NV16) एस्टेरॉयड, 2024 TP17 एस्टेरॉयड और 2015 HM1 एस्टेरॉयड शामिल हैं।

03 / 06
Share

क्या पृथ्वी से टकराएंगे एस्टेरॉयड?

अभी ऐसा कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है। तीनों एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजर जाएंगे। हालांकि, इनके विशालकाय आकार की वजह से इनपर वैज्ञानिक अपनी नजर बनाए हुए हैं।

04 / 06
Share

363305 (2002 NV16) एस्टेरॉयड

बकौल नासा, 363305 (2002 NV16) एस्टेरॉयड 24 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 9:17 बजे पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इसका आकार 580 फीट है, जो एक गगनचुंबी इमारत के समान है। पृथ्वी से 45 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा।

05 / 06
Share

2024 TP17 एस्टेरॉयड

2024 TP17 एस्टेरॉयड भी 24 अक्टूबर को ही पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। हालांकि, यह एस्टेरॉयड भारतीय समयानुसार दोपहर 1:50 बजे पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है। 170 फीट के आकार वाला यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से लगभग 46 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।

06 / 06
Share

2015 HM1 एस्टेरॉयड

2015 HM1 एस्टेरॉयड भी बाकी के दो एस्टेरॉयड के साथ 24 अक्टूबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। 100 फीट के आकार वाला यह एस्टेरॉयड भारतीय समानुसार 10:06 बजे पृथ्वी से लगभग 55 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा।