धूमकेतु क्या होते हैं? कहां से आते हैं लंबी पूंछ वाले 'शैतान'; क्या इनका है कोई अलग जहान
Comet: अनंत ब्रह्मांड में असंख्य पिंड घूम रहे हैं जिनमें छोटे और बड़े दोनों तरह के पिंड शामिल हैं। इन पिंडों में कुछ उल्कापिंड तो कुछ धूमकेतु होते हैं, लेकिन असल में धूमकेतु आते कहां से हैं? पिछले कुछ दिनों से 'शैतान' धूमकेतु कौतुहल का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह जीवनकाल में एक ही बार दिखाई देता है। ऐसा कहा जा रहा है कि 80 साल बाद यह धूमकेतु नजर आया है और इसे हाल के दिनों में कई बार कैप्चर भी किया जा चुका है।

धूमकेतु क्या हैं?
धूमकेतु, जिन्हें अंग्रेजी भाषा में Comet कहा जाता है, हमारे सौरमंडल के निर्माण का बचा हुआ मलबा है, जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने होते हैं और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं।

चमकदार धूमकेतु
धूमकेतु जब सूर्य के करीब आते हैं तो इनकी सतह पर मौजूद बर्फ और गैस वाष्पित हो जाती है जिसकी वजह से धूमकेतु चमकदार और लंबी पूछ वाला नजर आता है।

कहां से आते हैं धूमकेतु?
ऐसा माना जाता है कि धूमकेतु नेपच्यून से परे बर्फीले पिंडों की डिस्क, जिसे कुइपर बेल्ट कहते हैं, वहां से आते हैं। इनका रास्ता लंबा और अंडाकार होता है।

सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?
धूमकेतु को सूर्य का चक्कर लगाने में हजारों साल का समय लग जाता है। कुछ मामलों में तो समय लाखों सालों का भी हो सकता है। हालांकि, यह इस बार पर भी निर्भर करता है कि धूमकेतु लघु अवधि का है या दीर्घ।

धूमकेतु का कैसे होता है नामकरण
धूमकेतु के नामकरण की प्रक्रिया बेहद मुश्किल है। आम तौर पर खोजकर्ता के नाम पर ही धूमकेतु का नाम रखा जाता है।

मंद होता धूमकेतु
धूमकेतु जब सूर्य की परिक्रमा करते हुए दूर चला जाता है तो उसकी चमक कम होने लगती है और इनकी पूंछ छोटी या कम नजर आती है।

नए धूमकेतु की हुई खोज
एटलस के अलावा आसमान में C/2024 S1 नामक धूमकेतु की खोज हुई है। C/2024 S1 की चमक 24 से 28 अक्टूबर के बीच चरम पर होगी। ऐसे में सूर्योदय से पहले इसे देखा जा सकता है।

रिलायंस की मालकिन कोकिलाबेन अंबानी पहनती हैं ऐसी खास साड़ियां, इस रंग से है खूब लगाव

मैं उससे बात करूंगा, कोहली के रिटायरमेंट पर बचपन के कोच ने दिया पहला रिएक्शन

मशीन से भी तेज काम करेगा आपका लिवर, बस जीवनशैली में शामिल कर लें ये आदतें, बॉडी डिटॉक्स में भी मिलेगा फायदा

किस स्कूल से पढ़े हैं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, जानें 10वीं में कितने थे नंबर

Top 7 TV Gossips: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बढ़ाई एल्विश यादव की मुश्किलें, TV पर लौटेंगी मेघा चक्रवर्ती

Virat-Anushka Parenting Tips: विराट-अनुष्का की पेरेंटिंग का अंदाज है इतना खास, ऐसे हो रही वामिका-अकाय की परवरिश

'यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की निर्णायक नीति का एलान है...' PM मोदी के संबोधन पर सीएम योगी का रिएक्शन

'भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान लगा रहा था गुहार..' बोले पीएम मोदी

पाकिस्तान ने स्कूल-कॉलेजों, मंदिरों और गुरुद्वारों पर किया हमला- बोले PM Modi

PM मोदी ने बताया पाकिस्तान में कहां-कहां रही हैं ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited