126 करोड़ KM दूर मौजूद है अनोखी दुनिया... जो पानी में तैरने की रखता है काबिलियत
Gas Giant Planet: अनंत ब्रह्मांड में कई रहस्यमयी वस्तुएं मौजूद हैं और खगोलविद लगातार उनकी खोज करने और उन्हें समझने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको हमारे सौरमंडल में मौजूद 8 ग्रहों में से एक ऐसे ग्रह के बारे में, जहां पर 10 घंटे 40 मिनट या कहें लगभग 11 घंटे में पूरा दिन बीत जाता है। अगर आप अभी तक यह नहीं समझ पाए हैं कि हम किस ग्रह की बात कर रहे हैं तो एक सरसरी निगाह में सौरमंडल के दूसरे सबसे ग्रह के बारे में जान लीजिए, जो पानी में तैरने की भी क्षमता रखता है।

किस ग्रह की हो रही चर्चा
Solar System: हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह मौजूद हैं और सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं, लेकिन आज हम चर्चा सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि की कर रहे हैं।

हमसे कितना दूर है शनि ग्रह?
Saturn Planet: शनि सूर्य से छठा ग्रह है और हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। सूर्य से शनि की दूरी लगभग 142.7 करोड़ किमी है, जबकि हमारी पृथ्वी से यह महज 126 करोड़ किमी दूर मौजूद है।

पानी में तैरने की रखता है क्षमता
शनि ग्रह पानी में तैरने की क्षमता रखता ग्रह है, क्योंकि दूसरे सबसे बड़े ग्रह का घनत्व पानी के घनत्व से भी कम होता है। शनि का घनत्व लगभग 0.68 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर, जबकि पानी का 1 ग्राम प्रति सेंटीमीटर होता है।

कितने घंटे का होता है एक दिन
शनि ग्रह को उसके छल्लों के चलते आसानी से पहचाना जा सकता है। ग्रह पर एक दिन लगभग 11 घंटे का होता है, जबकि सूर्य की एक परिक्रमा लगाने में शनि को 29 साल और 5 माह का समय लगता है।

सबसे ज्यादा चंद्रमा का खिताब
शनि ग्रह के पास सौरमंडल के अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे ज्यादा 146 चंद्रमा मौजूद है। इन चंद्रमाओं का आकार बुध ग्रह से भी बड़ा है। शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा 'टाइटन' चंद्रमा है।

क्या दिखाई देता है शनि ग्रह?
शनि ग्रह को नग्न आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन घनी काली रात में शनि ग्रह को देखना बेहद आसान होता है, लेकिन प्रदूषित माहौल में देखना मुश्किल हो सकता है। यह रात के समय आसमान में पीले रंग के चमकते हुए तारे के तौर पर दिखाई देता है।
अंटार्कटिका के नीचे क्या? बर्फ ही बर्फ या फिर कुछ और
May 14, 2025

Photos: चिटियों के लिए काल है ये जानवर, खत्म कर देता है पूरा परिवार

Lieutenant Colonel in Territorial Army: नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, टेरिटोरियल आर्मी में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

आईपीएल में डेथ ओवर के किंग हैं ये टॉप-5 बल्लेबाज

भारत-PAK में तनाव के बीच इन फिल्मों की रिलीज पर लटकी तलवार, कोई हुई पोस्टपोन तो, किसी की रुकी शूटिंग

मुरझाए चेहरे की रौनक बढ़ा देगा ये साग, रोज बस एक बार ऐसे कर लें सेवन, लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज

आम तोड़ने का ऐसा यूनिक जुगाड़ नहीं देखा होगा आपने, यूज़र्स ने कहा- इतना दिमाग़ लाते कहां से हो भाई

महाराष्ट्र से ताजमहल देखने आए पर्यटक की अचानक मौत, रॉयल गेट के पास हुआ था बेहोश

'छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 31 नक्सली ढेर', अमित शाह बोले- भारत का नक्सल मुक्त होना तय

Lieutenant Colonel in Territorial Army: नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, टेरिटोरियल आर्मी में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

IPL 2025: बीसीसीआई ने आईपीएल के बीच नियमों में किया बड़ा बदलाव, हर टीम को होगा फायदा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited