इस दिन 'खूनी लाल' होगा चांद, क्या भारत में आएगा नजर? जानें कब और कहां देखें नजारा
Blood Moon: खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है। आने वाले दिनों में आसमान में 'ब्लक मून' नजर आएगा जिसका काफी आकाशदर्शी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। साल 2002 के बाद पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। इस दौरान चंदा मामा गहरे लाल रंग के नजर आएंगे। दुनिया के कई हिस्सों में लोग चांद के इस अद्भुत नजारे का दीदार कर सकेंगे।

ब्लड मून क्या है?
ब्लड मून एक खगोलीय घटना है जिसे चंद्र ग्रहण के दौरान देखा जाता है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की सीधी रोशनी रुक जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

लाल क्यों नजर आते हैं चंदा मामा?
पृथ्वी के वायुमंडल में नीली रोशनी के फिल्टर होने की वजह से चंद्रमा लाल का नजर आता है। इसी वजह से चंद्र ग्रहण के चांद को ब्लड मून कहा जाता है।

कब दिखाई देगा ब्लड मून?
ब्लड मून 13-14 मार्च, 2025 को लगभग 65 मिनट तक दिखाई देगा। इस दौरान चांद गहरे लाल रंग का नजर आएगा। जिसका दुनिया दीदार कर सकेगी।

क्या भारत में दिखेगा नजारा?
बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या भारत में ब्लड मून का नजारा दिखाई देगा? इसका जवाब है- नहीं। ब्लड मून का उत्तम नजारा उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के लोग देख सकेंगे, जबकि पश्चिमी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।

ब्लड मून देखने का सही समय
उत्तरी अमेरिकी, अलास्का और हवाई में तो ब्लड मून का स्पष्ट नजारा दिखाई देगा। पूर्वी अमेरिका में 14 मार्च की रात 1:09 बजे से चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन इसे देखने का सबसे बढ़िया समय 2:26 से 3:32 बजे तक होगा।

क्या नग्न आंखों से कर सकेंगे दीदार
सूर्य ग्रहण के विपरीत चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। ऐसे में ब्लड मून को देखने के लिए आपको किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है। बस आप किसी खुले स्थान पर जाएं, जहां से आसमान साफ दिखाई देता हो।

पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, वरना दर्द से कराहते हुए गुजरेगा पूरा दिन

Top 7 TV Gossips: एकता कपूर ने 'नागिन 7' की कास्टिंग पर लगाई मुहर, हनबोक पहन खूबसूरत लगीं हिना खान

वानखेड़े में रोहित के नाम का स्टैंड, हिटमैन की भावुक करने वाली प्रतिक्रिया आई सामने

छोटी ब्रेस्ट के लिए बेस्ट हैं ऐसे स्लीवलेस ब्लाउज, देखें SLEEVELESS BLOUSE के 6 ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन

Jhanak की रद्दी कहानी से पल्ला झाड़ बैठे TV के ये 7 स्टार्स, गिरती टीआरपी देख झट से इग्नोर किया ऑफर

Cake Designs For 1 Year Old Baby Boy: बेटे के पहले जन्मदिन पर खरीदें ऐसे सुंदर केक, देखें बर्थडे केक के डिजाइन

Udaipur: नींबू के विवाद में चला धारदार हथियार, स्थिति संभालने में लगी चार थानों की पुलिस; इलाके में तनाव

The Raja Saab Teaser: आखिरकार रिलीज हो रहा है प्रभास की फिल्म का टीजर, मेजदार कॉमेडी के लिए हो जाइए तैयार

रोहित शर्मा के नाम हुआ वानखेड़े स्टेडियम का एक स्टैंड, हिटमैन ने इस पल को बताया अकल्पनीय

जिस खबर का हवाला दे शेखी बघार रहे थे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, उसका पाक अखबार ने कर दिया Fact Check
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited