Lucky Plant: 10 लकी प्लांट जो आपके जीवन में ला सकते हैं सुख-समृद्धि
Lucky Plants Vastu: वास्तु शास्त्र अनुसार कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें घर में रखने से खुशहाली और समृद्धि आती है। इतना ही नहीं ये पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। इन पौधों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानिए वास्तु के इन 10 लकी प्लांट के बारे में।
बांस का पौधा (Bamboo Plant)
वास्तु अनुसार बांस का पौधा आपके घर में खुशी और धन लाता है। इसे घर या ऑफिस की डेस्क पर रखना शुभ होता है।
मनी प्लांट (Money Plant)
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा रखना अत्यंत शुभ होता है। इसे घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। इसे घर के गलियारे में लगाना भी फायदेमंद होता है।
लैवेंडर का पौधा (Lavender Plant)
लैवेंडर का पौधा बेहद खुशबूदार होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत करता है।
पीस लिली (Peace Lily)
पीस लिली का पौधा प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। कहते हैं इसे बेडरूम में रखने से नींद अच्छी आती है और मन शांत रहता है।
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। ये घर के अंदर का माहौल शांत बनाता है। जिससे मानसिक तनाव कम होते हैं।
तुलसी (Tulsi)
तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इसे घर में रखना बेहद फायदेमंद होता है। इस पौधे को रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
गुलदाउदी (Chrysanthemum)
पीले रंग का गुलदाउदी व्यक्ति की प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इसे उपहार में देना शुभ मानते हैं।
ऑर्किड (Orchids)
ऑर्किड का पौधा सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। ये पौधा सकारात्मकता को आकर्षित करता है और घर-परिवार में खुशियां लाता है।
केले का पेड़ (Banana Tree)
केले का पौधा घर के वास्तु के लिए अच्छा होता है। इसे भगवान विष्णु का प्रतीक कहा जाता है। इसकी पूजा बेहद फलदायी होती है।
जेड प्लांट (Jade Plant)
जेड प्लांट समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
पहली बार किसने किया था हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल?
Sep 20, 2024
KKR के अफगानी खिलाड़ी ने खेली धमाकेदार वनडे पारी, IPL ऑक्शन में इन टीमों की नजर
अमीर लोगों की तरह आप भी घर में जरूर रखें ये 7 शुभ चीजें, सफलता कदम चूमेगी!
IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय
संजू सैमसन ने धुआंधार पारी से फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
12वीं टॉपर वेदिका गुप्ता ने NEET यूजी में 720 में 705 अंक लाकर रचा इतिहास
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी 21 सितंबर को लेंगी शपथ, जान लीजिए टाइमिंग
इजराइल का फिर लेबनान पर बड़ा हमला, बेरूत एयर स्ट्राइक में शीर्ष हिज्बुल्लाह कमांडर को मार गिराया
IND vs BAN: तस्कीन अहमद ने 'एसजी बॉल' के ऊपर फोड़ा बांग्लादेश के खराब प्रदर्शन का ठीकरा
IND vs BAN: 'काश मैं वैसा..' जडेजा संग तुलना पर रविचंद्रन अश्विन ने दिया दिल जीतने वाला बयान
IND vs BAN: विराट कोहली से हो गई बड़ी गलती, रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited