Lucky Plant: 10 लकी प्लांट जो आपके जीवन में ला सकते हैं सुख-समृद्धि

Lucky Plants Vastu: वास्तु शास्त्र अनुसार कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें घर में रखने से खुशहाली और समृद्धि आती है। इतना ही नहीं ये पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। इन पौधों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानिए वास्तु के इन 10 लकी प्लांट के बारे में।

01 / 10
Share

बांस का पौधा (Bamboo Plant)

वास्तु अनुसार बांस का पौधा आपके घर में खुशी और धन लाता है। इसे घर या ऑफिस की डेस्क पर रखना शुभ होता है।

02 / 10
Share

मनी प्लांट (Money Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा रखना अत्यंत शुभ होता है। इसे घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। इसे घर के गलियारे में लगाना भी फायदेमंद होता है।

03 / 10
Share

लैवेंडर का पौधा (Lavender Plant)

लैवेंडर का पौधा बेहद खुशबूदार होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत करता है।

04 / 10
Share

पीस लिली (Peace Lily)

पीस लिली का पौधा प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। कहते हैं इसे बेडरूम में रखने से नींद अच्छी आती है और मन शांत रहता है।

05 / 10
Share

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। ये घर के अंदर का माहौल शांत बनाता है। जिससे मानसिक तनाव कम होते हैं।

06 / 10
Share

तुलसी (Tulsi)

तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इसे घर में रखना बेहद फायदेमंद होता है। इस पौधे को रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

07 / 10
Share

गुलदाउदी (Chrysanthemum)

पीले रंग का गुलदाउदी व्यक्ति की प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इसे उपहार में देना शुभ मानते हैं।

08 / 10
Share

ऑर्किड (Orchids)

ऑर्किड का पौधा सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। ये पौधा सकारात्मकता को आकर्षित करता है और घर-परिवार में खुशियां लाता है।

09 / 10
Share

केले का पेड़ (Banana Tree)

केले का पौधा घर के वास्तु के लिए अच्छा होता है। इसे भगवान विष्णु का प्रतीक कहा जाता है। इसकी पूजा बेहद फलदायी होती है।

10 / 10
Share

जेड प्लांट (Jade Plant)

जेड प्लांट समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए।