अमीर लोग धन को आकर्षित करने के लिए घर में कौन से पौधे लगाते हैं? यहां है जवाब

5 Lucky Plants For Home: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। लेकिन पौधों को सही दिशा में लगाना जरूर होता है। चलिए जानते हैं वास्तु अनुसार घर में कौन-कौन से 5 पौधे जरूर लगाने चाहिए।

01 / 06
Share

घर में लगाने वाले 5 शुभ पौधे

5 Lucky Plants For Home: वास्तु शास्त्र अनुसार पेड़-पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसलिए आज के समय में लोग अपने घर के पास, छत और बालकनी पर खूब प्लांट लगाते हैं। वास्तु विज्ञान में कई शुभ पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में लगाने से किस्मत चमक जाती है। चलिए जानते हैं वास्तु के हिसाब से घर में कौन-कौन से 5 पौधे जरूर लगाने चाहिए।

02 / 06
Share

शमी कौ पौधा

वास्तु के अनुसार शमी का पौधा शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है। इस पौधे को लगाने के लिए घर की दक्षिण दिशा सबसे शुभ होती है।

03 / 06
Share

मनी प्लांट

मनी प्लांट को सबसे पसंदीदा पौधे के रूप में देखा जाता है। कहते हैं घर के आग्नेय कोण में ये पौधा लगाने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। ( Super Moon September 2024 Date )

04 / 06
Share

स्नेक प्लांट

वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। ये पौधा घर के स्टडी रूम में रखने से तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं। इसे आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं।

05 / 06
Share

अनार और बेल का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगाना शुभ होता है। कहते हैं इससे माता लक्ष्मी और कुबेर देलता दोनों की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर दांए ओर बेल का पौधा लगाना भी शुभ होता है। इससे धन लाभ होता है।

06 / 06
Share

मोहिनी पौधा या क्रेसुला का पौधा

मोहिनी या क्रेसुला का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसे आप घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है। इसलिए इसे घर में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती।