चांदी का पैर लेकर जन्मी हैं आराध्या बच्चन, माता-पिता की किस्मत चमका देते हैं ऐसे बच्चे

Aaradhya Bachchan Kundli: ज्योतिष अनुसार 16 नवंबर 2011 में जन्मी आराध्या बच्चन कर्क राशि और पुनर्वसु नक्षत्र की जातक हैं। इनका जन्म बेहद शुभ पाये में हुआ है जिस वजह से ये अपने परिवार के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली हैं। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या की लाडली का किस पाये में हुआ है जन्म।

01 / 06
Share

सबसे शुभ होता है चांदी का पैर

Aaradhya Bachchan Kundli: ऐश्वर्या-अभिषेक की लाडली बिटिया चांदी का पाया यानी चांदी का पैर लेकर जन्मी हैं। ज्योतिष में इस पाये को बेहद शुभ माना जाता है। जिनकी कुंडली में चंद्रमा दूसरे, पांचवें या नौवें भाव में होता है उनका जन्म चांदी के पाये में हुआ माना जाता है। चांदी के पाये में जन्मे बच्चे अपने माता-पिता के लिए बेहद शुभ साबित होते हैं।

02 / 06
Share

पाया क्या होता है

ज्योतिष अनुसार कुल चार पाये होते हैं चांदी, तांबा, सोना और लोहा। जिसमें चांदी का पाया सबसे शुभ माना जाता है। दूसरे नंबर पर तांबे का पाया आता है, तीसरे नंबर पर सोने का पाया और चौथे नंबर पर लोहे का पाया आता है। किसी व्यक्ति का पाया या पैर उसकी जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को देखकर पता लगाया जाता है।

03 / 06
Share

सबसे भाग्यशाली पाया

ज्योतिष अनुसार चांदी का पाया या चांदी का पैर सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे बच्चे अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें कम संघर्ष में ही सबकुछ प्राप्त हो जाता है।

04 / 06
Share

माता-पिता के लिए लकी

चांदी के पाये में जन्मे बच्चे माता-पिता के लिए बेहद लकी होते हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके माता-पिता की खूब तरक्की होने लगती है।

05 / 06
Share

खूब मिलता है मान-सम्मान

चांदी का पाया लेकर जन्मे बच्चे खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ये जन्म से ही काफी पॉपुलर हो जाते हैं।

06 / 06
Share

इनके सभी मनोरथ पूरे होते हैं

इस पाये में जन्मे बच्चों को वो सबकुछ मिलता है जिनकी इन्हें चाह होती है।