लाइफ के हर संकट दूर कर सकते हैं ये पेंडेंट, आखिरी वाला तो कर देता है कमाल!
ज्योतिष शास्त्र अनुसार शक्तिशाली रत्न और क्रिस्टल से बनाए गए पेंडेंट को पहनने से कई तरह के आध्यात्मिक लाभों की प्राप्ति होती है। जानिए ये किस तरह से काम करते हैं।

चमत्कारी हैं ये पेंडेंट
जिस तरह से रत्न जड़ित अंगूठियां काम करती हैं ठीक वैसे ही रत्नों और क्रिस्टल से बने पेंडेंट पहनने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। ये पेंडेंट ग्रहों को मजबूत करते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। ज्योतिष अनुसार रत्न और क्रिस्टल पेंडेंट में अपार ऊर्जा मौजूद होती है। आज यहां हम आपको कुछ चमत्कारी पेंडेंट के बारे में बताएंगे जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

गोमेद पेंडेंट
जनवरी महीने में और मकर एवं कुंभ राशि के तहत जन्मे लोगों के लिए ये पेंडेंट अनुकूल होता है। ये एक शक्तिशाली रत्न है जो अपनी गहन और तीव्र चमक के लिए जाना जाता है। ये पेंडेंट उन लोगों के लिए शुभ होता है जो अपने जीवन में सुरक्षा, स्थिरता और स्पष्टता पाना चाहते हैं। (यह भी पढ़ें- Ram Navami Kab Hai 2025 Mein)

मूंगा पेंडेंट
मूंगा पेंडेंट को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं इसे धारण करने से ऊर्जा में वृद्धि होती है। यह पेंडेंट उन जातकों के लिए श्रेष्ठ होता है जो जीवन में आंतरिक शांति प्राप्त करना चाहते हैं।

मोती पेंडेंट
मोती पेंडेंट को सुंदरता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ये जीवन में शांति, स्पष्टता और ज्ञान प्रदान करता है। जिन लोगों को गुस्सा बहुत आता है उन लोगों के लिए ये पेंडेंट लाभकारी साबित होता है।

नीलम पेंडेंट
नीलम पेंडेंट को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। ये रत्न सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। इसके साथ ही आध्यात्मिकता में भी वृद्धि करता है। यह मन को शांत करने के साथ-साथ तनाव को कम करने का भी काम करता है। मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए ये रत्न बेहद लाभकारी साबित होता है।

पुखराज पेंडेंट
पुखराज पेंडेंट का संबंध गुरु से है। कहते हैं इसे धारण करने से भाग्य मजबूत होता है। साथ ही पुखराज पेंडेंट विचारों को स्पष्ट बनाता है। धनु और मीन राशि वालों के लिए ये बेहद शुभ होता है।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

UP Weather Today: आगरा से सोनभद्र तक झमाझम बरसेंगे मेघ, 62 जिलों में जारी आंधी-बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

IND Vs ENG 1st Test Match Timing Today: आज कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच, जानें हर जानकारी

UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited