होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

Ayodhya Ram Navami 2025: राम नवमी पर फूलों से सजाया जाएगा अयोध्या राम मंदिर, रामलला का होगा सूर्य तिलक, यहां जानें कार्यक्रम की पूरी डिटेल

​Ayodhya Ram Navami 2025: अयोध्या राम मंदिर में रामलला के जन्मोत्सव की तैयारियां बड़े जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाना है। इस अवसर पर भक्तों को दिव्य अनुष्ठानों के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।

कब है राम नवमी कब है राम नवमी
01 / 08
Share

कब है राम नवमी?

राम नवमी का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यानी नवरात्रि के नौवें दिन पर मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। वैसे तो पूरे भारत वर्ष में ये त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है लेकिन इसकी खास रौनक भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में देखने को मिलती है। जानिए इस साल अयोध्या राम मंदिर में कैसे मनाया जाएगा भगवान राम का जन्मोत्सव।

श्रीरामलला का अभिषेक श्रीरामलला का अभिषेक
02 / 08
Share

श्रीरामलला का अभिषेक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि राम नवमी को विशेष अनुष्ठान होंगे। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक श्रीरामलला का अभिषेक होगा जबकि 10:30 से 11:40 बजे तक पट बंद रहेगा।

03 / 08
Share

श्रीरामलला का श्रृंगार

सुबह 11:45 बजे तक श्रीरामलला का श्रृंगार होगा। इस दौरान मंदिर का पट खुला रहेगा। इसके बाद श्रीरामलला को भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके दौरान पट पुनः बंद रहेंगे।

04 / 08
Share

सूर्य तिलक कब होगा

दोपहर 12:00 बजे श्रीराम जन्म के साथ भव्य आरती और सूर्य तिलक होगा, जब सूर्य की किरणें श्रीरामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी।

05 / 08
Share

राम नवमी पर अगर नहीं पहुंच पाएं अयोध्या?

जो श्रद्धालु राम नवमी के दिन अयोध्या नहीं पहुंच सकते, वे टेलीविजन और ऑनलाइन माध्यमों से इस दिव्य क्षण का आनंद ले सकते हैं।

06 / 08
Share

फूलों से सजाया जाएगा मंदिर

राम नवमी पर राम मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। गर्भगृह में फूल बंगला झांकी सजेगी। इस दौरान काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी।

07 / 08
Share

कथा का आयोजन

अंगद टीला के परिसर में अतुल कृष्ण भारद्वाज राम कथा सुनाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर में रामकथा का आयोजन दूसरी बार होने जा रहा है।

08 / 08
Share

अयोध्या राम नवमी कार्यक्रम की पूरी डिटेल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से राम नवमी कार्यक्रम की पूरी डिटेल शेयर की गई है।